रुक्मिणी विवाह की कथा सुना किया भावविभोर

बाबा गैबी साहब मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में राजेंद्र महाराज ने रास पंच अध्याय का वर्णन करते हुए कहा कि ईश्वर और जीव के विशुद्ध मिलन को रास कहा जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 08:45 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:45 AM (IST)
रुक्मिणी विवाह की कथा सुना किया भावविभोर
रुक्मिणी विवाह की कथा सुना किया भावविभोर

संवाद सूत्र, नरवाना : बाबा गैबी साहब मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में राजेंद्र महाराज ने रास पंच अध्याय का वर्णन करते हुए कहा कि ईश्वर और जीव के विशुद्ध मिलन को रास कहा जाता है। यही नहीं रास केवल गोपियों के साथ नहीं, बल्कि किसी भी जीव का मिलन भक्ति एवं प्रेम द्वारा भगवान से हो जाए, वही रास है। उन्होंने रुक्मिणी विवाह पर कहा कि जो भी उनका कन्यादान करता है, वह सुख और समृद्धि प्राप्त करता है। इस दौरान सुंदर-सुंदर झांकियां भी निकाली गई। जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथा में मुख्य यजमान पंकज गर्ग ने विधिवत रूप से अर्चना की। कथावाचक राजेंद्र महाराज ने भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौके पर महंत अजय गिरि महाराज, तरसेम शर्मा, रोशनलाल वेदपाठी, महेंद्र गर्ग, रामचंद्र मिर्धा, हरित ढिल्लों, बीरबल शर्मा, भारत भूषण गर्ग, सुभाष चहल, राजबीर मोर, सौरभ शर्मा, कुलदीप गर्ग, सेवा सिंह, विनोद मंगला, काकूराम शर्मा, गोविद शर्मा, राहुल सिगला मौजूद रहे। सेव संस्था ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

जागरण संवाददाता, जींद : सामाजिक संस्था सेव ने शनिवार को शहर के वार्ड 27 की रामबक्श कालोनी, आत्मा नगर, अमजेर बस्ती में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान संस्था प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया। सेव संस्था के सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया। बच्चों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया और लोगों को समझाया कि स्वच्छता रखना सभी की जिम्मेदारी है। सेव सदस्यों ने कहा कि संस्था 2014 से स्वच्छता की अलख जगाए हुए हैं, लेकिन जब तक है, हर आदमी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा तब तक सफलता नहीं मिल सकती। डस्टबिन का सही प्रयोग करने से ही स्वच्छता आ सकती है। घर-घर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर खत्म होने के कारण शहर में कूड़ा उठाने का कार्य नहीं हो रहा है। अभियान मे वंशिका, हिमानी, स्नेह, शिवम, भविष्य, मयंक, रमेश खट्टर, अजमेर चौहान, सरवन बंसल, महेश सैनी नंबरदार, राजेंद्र फौजी, सुजान पूनिया, बलबीर सिंह, मास्टर जोरा सिंह रेढू, अशोक जेई, हरबीर, विनय सैनी, हरिओम शर्मा, संजय सैनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी