रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना

जागरण संवाददाता, जींद : रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को सेवानिवृत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 01:04 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 01:04 AM (IST)
रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना
रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना

जागरण संवाददाता, जींद : रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को सेवानिवृत कर्मियों ने मांगों को लेकर बस अड्डा पर धरना दिया। धरने के दौरान कर्मचारियों को एस्मा कानून लगाए जाने और 700 परमिट हायर किए जाने पर रोष जताया गया। हिसार डिपो से प्रधान राजबीर संधू और सचिव हरि ¨सह ने कहा कि सरकार के 10 जनवरी के आदेशानुसार पेंशन रिवाइज नहीं की जा रही है। जींद रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय में कोई भी काम नहीं हुआ है। उप प्रधान रणजीत ¨सह ने कहा कि पेंशन रिवाइज नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। जींद डिपो प्रधान कश्मीर ¨सह ने कहा कि अगर महाप्रबंधक ने पेंशन रिवाइज मामले को 21 अक्टूबर तक अमल नहीं किया तो 22 अकटूबर को 2 घंटे का रोष प्रदर्शन करते हुए महाप्रबंधक का पुतला फूंका जाएगा और फिर डीसी को ज्ञापन देकर मामले से अवगत करवाया जाएगा। धरने पर सूरजभान, महेंद्र, बलवान ¨सह, जयपाल, रामकुमार शर्मा, महावीर, मनफूल, ओमप्रकाश शर्मा ने अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी