रोडवेज का कल चक्का जाम, मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे कर्मचारी

जागरण संवाददाता, जींद : अपनी लंबित मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी सात अगस्त को चक्का जाम क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM (IST)
रोडवेज का कल चक्का जाम, मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे कर्मचारी
रोडवेज का कल चक्का जाम, मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे कर्मचारी

जागरण संवाददाता, जींद : अपनी लंबित मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी सात अगस्त को चक्का जाम करेंगे। रोडवेज कर्मचारियों का दावा है कि इस दौरान सुबह 4 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक डिपो से किसी भी बस को न तो अंदर आने दिया जाएगा और न ही बाहर निकलने दिया जाएगा। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताल को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। कर्मचारी नेता अजीत नेहरा ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल सफल रहेगी और सभी कर्मचारी एकजुट है। इस हड़ताल को किसी भी कारण से रोका नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर समय रहते उनकी मांगों को नहीं माना और पूरा नहीं तो इस हड़ताल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा निजी कंपनियों से 700 बसें हायर की जा रही है जो कि बिल्कुल ही गलत है।

------------

ये हैं मुख्य मांगे :

-परिवहन उद्योग व इसमें कार्यरत मजदूरों के अधिकारों को बचाने

-नई पेंशन स्कीम रद करने

-वर्कशॉप सहित सभी पदों पर पक्की भर्ती करने

-सभी श्रेणियों की प्रमोशन करवाने

-बोनस की स्थाई नीति बनाने

-सभी कच्चे कर्मचारियों को सम्मान काम के लिए सम्मान वेतन देने

chat bot
आपका साथी