नरवाना की मंडियों में खरीद के लिए मिलों की संख्या बढ़ने से मिली राहत

नरवाना की मंडियों में धान खरीद के लिए मिलों की संख्या बढ़ने से किसानों को राहत मिली है। अब किसान खुश हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:40 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:40 AM (IST)
नरवाना की मंडियों में खरीद के लिए मिलों की संख्या बढ़ने से मिली राहत
नरवाना की मंडियों में खरीद के लिए मिलों की संख्या बढ़ने से मिली राहत

संवाद सूत्र, नरवाना : मंडियों में धान खरीद के लिए मिलों की संख्या बढ़ने से किसानों को राहत मिली है। नरवाना की मेला व कपास मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही आढ़तियों व किसानों की मांग थी कि खरीद के लिए मिलों की संख्या को बढ़ाया जाए। क्योंकि नरवाना की मिलों की भंडारण क्षमता सीमित में होने के कारण इस बार आवक में ज्यादा बढ़ोतरी होगी। जिस कारण किसानों की फसल पूरी तरह बिक नहीं पाएंगी। किसानों ने यह मांग डीसी नरेश नरवाल के दो बार दौरा करने पर उनके समक्ष उठाई थी, लेकिन किसानों की मांगों को अनसुना किया जा रहा था। मंगलवार को किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया था कि दो बोली करवाने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन कोई आदेश की पालना नहीं की जा रही है। जिसके बाद तहसीलदार विजय कुमार द्वारा किसानों को आश्वासन दिया था कि दो बोली शुरू करवा दी जाएगी और बाहर से छह मिल भी अलाट हो चुकी है। जिसके बाद किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। बुधवार से 10 मिलों द्वारा मेला मंडी में खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे किसानों को काफी राहत मिलती नजर आ रही है। अब किसानों को कई दिन तक फसल बेचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किसान अपनी फसल सुबह लाकर शाम तक बेचकर अपने घर पर जा सकेगा। नरवाना की मंडियों में मंगलवार तक हैफेड ने एक लाख 75 हजार 955 क्विटल धान की खरीद करने के साथ एक लाख 46 हजार 760 क्विटल का उठान कर लिया है। एफसीआइ ने 6955 क्विटल खरीद करने के साथ उठान नहीं किया है। धमतान साहिब में डीएफएसी ने 73 हजार 268 क्विटल खरीदने के साथ 47 हजार 710 क्विटल का उठान किया है। हैफेड ने 18 हजार 93 क्विटल खरीद की है, तो उठान 10 हजार 160 क्विटल का उठान किया है। गढ़ी मंडी में एफसीआइ ने 18914 क्विटल खरीदने के साथ 17677 क्विटल का उठान किया है। हैफेड ने 20 हजार 694 क्विटल खरीद के साथ 5100 क्विटल उठान किया है। धनौरी में डीएफएससी ने 20 हजार 329 क्विटल खरीदने के साथ 11 हजार 270 क्विटल का उठान किया है। खरल में एफसीआइ ने 27 हजर 780 क्विटल खरीद के साथ 9310 क्विटल का उठान किया है। मंगलपुर में हरियाणा वेयर हाऊस ने 15 हजार 528 क्विटल खरीदने के साथ 7146 क्विटल उठान किया है।

chat bot
आपका साथी