जुलाना में रिकार्ड तोड़ हुई धान की आवक

संवाद सूत्र जुलाना जुलाना में इस बार धान की रिकार्ड तोड़ आवक हुई है। पिछले साल के मुक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:39 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:39 AM (IST)
जुलाना में रिकार्ड तोड़ हुई धान की आवक
जुलाना में रिकार्ड तोड़ हुई धान की आवक

संवाद सूत्र, जुलाना : जुलाना में इस बार धान की रिकार्ड तोड़ आवक हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार ढ़ाई लाख क्विटल ज्यादा धान इस बार आई है। धान की आवक अभी भी जारी है। मंडी में किसान अपने पीले सोने को बेचने के लिए ला रहे हैं। अब तक मंडी में 15 लाख 76 हजार 738 क्विटल धान की आवक हो चुकी है। साल 2019-20 की अगर बात की जाए तो मंडी में 13 लाख 20 हजार 782 क्विटल धान की आवक हुई थी। ऐसे में इस साल दो लाख 55 हजार 956 क्विटल धान की आवक ज्यादा हुई है।

धान के स्टाक का किसानों को नहीं हुआ फायदा

क्षेत्र के विक्रम, अमित, दिलबाग, नरेश, जयबीर, सुमित किसानों का कहना है कि उनके द्वारा धान की फसल का स्टॉक किया गया था। क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि धान के भाव में सीजन के आखिरी दिनों में उछाल आएगा। लेकिन फिलहाल धान के भाव ज्यों के त्यों ही बने हुए हैं। ऐसे में उन्हें धान के स्टॉक का कोई फायदा नहीं हुआ।

मार्केट कमेटी सचिव दीपक लोचहब ने बताया कि जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की आवक जारी है। 15 लाख 76 हजार 738 क्विटल धान अब तक मंडी में आ चुकी है। पिछले साल से ज्यादा आवक अब तक हो चुकी है।

कपास के भाव में और तेजी, 6062 पर पहुंची कपास बिक्री

संवाद सूत्र, उचाना : कपास के भाव में तेजी जारी है। भाव बढ़ने से कपास की आवक भी बढ़ रही है। कपास के भाव में तेजी होने से किसानों के चेहरे खिले हैं। जिन किसानों ने भाव बढ़ने की उम्मीद से अपनी फसल को नहीं बेचा, उन किसानों को आर्थिक फायदा हो रहा है। सरकार द्वारा तय किए गए कपास के सरकारी भाव से अधिक भाव किसानों को प्राइवेट बोली पर मिल रहे हैं। किसानों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी कपास के भाव बढ़ेंगे। कुछ दिनों से भाव बढ़ रहे हैं। कपास के सीजन के सबसे अधिक भाव प्राइवेट बोली पर 6062 रुपये प्रति क्विटल तक रहे। बलिद्र, सुरेश, मांगेराम, कुलदीप ने कहा कि कपास के भाव में कुछ दिनों से तेजी आ रही है। 6062 रुपये तक कपास मंगलवार को बिकी। मार्केट कमेटी सचिव सतबीर सिंह ने कहा कि 6062 रुपये प्रति क्विटल तक के भाव कपास के सोमवार को रहे।

chat bot
आपका साथी