रामफल खटकड़ साहित्य सारथी पुरस्कार से सम्मानित

हिदी साहित्य प्रेरक संस्था ने 61वां स्थापना दिवस एवं साहित्यकार अलंकरण समारोह जाइट कान्वेंट स्कूल में मनाया। इस अवसर पर 21 साहित्यकारों को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरदान अस्पताल की निदेशक डा. मीना शर्मा रही। अध्यक्षता टैगोर शिक्षा समिति नारनौंद के निदेशक धर्मपाल यादव निदेशक ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM (IST)
रामफल खटकड़ साहित्य सारथी पुरस्कार से सम्मानित
रामफल खटकड़ साहित्य सारथी पुरस्कार से सम्मानित

जागरण संवाददाता, जींद: हिदी साहित्य प्रेरक संस्था ने 61वां स्थापना दिवस एवं साहित्यकार अलंकरण समारोह जाइट कान्वेंट स्कूल में मनाया। इस अवसर पर 21 साहित्यकारों को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरदान अस्पताल की निदेशक डा. मीना शर्मा रही। अध्यक्षता टैगोर शिक्षा समिति नारनौंद के निदेशक धर्मपाल यादव निदेशक ने की। जाइट कान्वेंट स्कूल के निदेशक नरेंद्र नाथ शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।

कार्यक्रम का संचालन अनीता ढांडा एवं संस्था के महासचिव जितेंद्र नाथ ने संयुक्त रूप से किया। वर्ष 2021 का साहित्य सारथी सम्मान प्रसिद्ध साहित्यकार व समालोचक रामफल खटकड़ को दिया। इस अवसर पर मीना शर्मा ने कहा कि साहित्य समाज की खूबियों और कुरीतियों को समान रूप से सबके सामने रखता है। संस्था के अध्यक्ष देव दत्त देव ने बताया की हिदी साहित्य प्रेरक संस्था प्रतिवर्ष साहित्यकारों को सम्मानित करती है। इस वर्ष दिए जाने वाले सम्मानों की संख्या 20 हो गई है। समारोह में राजकरण देवी स्मृति साहित्य सम्मान भले राम बेनीवाल को, चंद्रमति स्मृति साहित्य रतन सम्मान डा. अशोक कुमार मंगलेश को, शादी राम जांगिड़ स्मृति साहित्य सम्मान शकुंतला काजल को, हरिचंद मिढ़ा स्मृति साहित्य रत्न सम्मान नरेंद्र अत्री संतोषी को, कमल प्रकाश स्मृति साहित्य रत्न सम्मान राजेश भारती को, रघुवीर श्योराण स्मृति साहित्य सम्मान अजय सिंह राणा को, विमल शुभ स्मृति साहित्य रत्न सम्मान डा. सुरेश वशिष्ठ को, शांति देवी समिति साहित्य रत्न सम्मान आरती प्रिय को, इंदिरा स्वरूप स्मृति साहित्य सम्मान डा. राजेंद्र गुप्ता को, लाजवंती चावला स्मृति साहित्य रत्न सम्मान राम भगत शर्मा को, रामप्यारी वर्मा साहित्य श्री सम्मान सुशीला जांगड़ा को, राजेंद्र मानव स्मृति साहित्य सम्मान सविता गर्ग को, मिसरी जुगलाल स्मृति साहित्य सम्मान रामकेश जीवनपुर वाला को, चंद्रपति स्मृति साहित्य रतन सम्मान मोहन दलाल को, भगवती दिलीप स्मृति साहित्य रत्न सम्मान पवन धनोरी को, शकुंतला देवी स्मृति साहित्य रत्न सम्मान नीरज कुमार मनचंदा को, जीवन सिंह बेनीवाल स्मृति साहित्य रत्न सम्मान शमशेर केंदल को, जगबीरी देवी स्मृति साहित्य सम्मान सतीश नारनौद को, स्वामी शिवानंद सरस्वती सम्मान ज्ञान प्रकाश पीयूष को, सावित्री सिगला स्मृति साहित्य रत्न सम्मान रविद्र कुमार रवि को दिया गया। इस मौके पर डा. कंवर सिंह गोयल, आशुतोष शर्मा, रुद्राक्ष मिढ़ा, ओम प्रकाश चौहान, जयदेव अत्री, सहदेव समर्पित, रामकुमार अलेवा, राजकुमार वर्मा, अंजू सिहाग, मंजू मानव, रमेश चंद्र धारीवाल, असीम राणा आदि संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी