राममेहर जांगड़ा बने भवन निर्माण एवं संनिर्माण कामगार संघ के प्रदेशाध्यक्ष

भारतीय मजदूर संघ से संबंधित भवन निर्माण एवं संनिर्माण कामगार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक पंजाबी धर्मशाला में राममेहर जांगड़ा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:18 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:18 AM (IST)
राममेहर जांगड़ा बने भवन निर्माण एवं संनिर्माण कामगार संघ के प्रदेशाध्यक्ष
राममेहर जांगड़ा बने भवन निर्माण एवं संनिर्माण कामगार संघ के प्रदेशाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, जींद : भारतीय मजदूर संघ से संबंधित भवन निर्माण एवं संनिर्माण कामगार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक पंजाबी धर्मशाला में राममेहर जांगड़ा की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री जंग बहादुर यादव ने किया।

प्रदेश महामंत्री सुभाष वर्मा ने कहा कि बैठक में संगठन द्वारा पिछली कार्यकारिणी के कार्यों की समीक्षा की। प्रदेश महामंत्री जंग बहादुर ने अपनी रिपोर्ट बैठक में रखी और कोषाध्यक्ष रवि कुमार ने आय-व्यय का ब्योरा बैठक में रखा काफी विचार विमर्श के उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें जींद के राममेहर जांगड़ा को प्रदेश अध्यक्ष जींद के जोगिद्र गढ़वाली, कैथल के रजत सिंह, सोनीपत के गोवर्धन दास, पानीपत के मोमिन अंसारी को उपाध्यक्ष बनाया। हिसार के सुभाष वर्मा को प्रदेश महामंत्री, जींद के अशोक कुमार, हिसार के प्रदीप कुमार, सोनीपत के अशोक कुमार, फरीदाबाद के नीरज मान को सह मंत्री बनाया गया। सोनीपत के कर्मवीर सिंह को कोषाध्यक्ष, कुरुक्षेत्र की अंचल देवी सह कोषाध्यक्ष, कुरुक्षेत्र के सूरज सिंह को कार्यालय मंत्री व पलवल के सूरज को मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से चुना गया।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह, महिला कोषाध्यक्ष सुभाष वर्मा, रोहतक विभाग प्रमुख जिला अध्यक्ष कर्मवीर संधू जिला मंत्री सतबीर बुरा, जिला कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा मौजूद रहे।

50 फीसद भागीदारी देकर महिला को दिया सम्मान : तायल

जुलाना : अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सतीश सांगवान की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडलाध्यक्ष सतीश सांगवान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ काम करें और सरकार द्वारा करवाए जा रहे जनहित कार्यों को जनजन तक पहुंचाएं। भाजपा जिला सचिव डा. पुष्पा तायल ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में भाजपा ने महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। इस मौके पर मंडल प्रभारी सुरेश कौशिक, विष्णु शर्मा, राजेश काजल, सुरेश दलाल मौजूद रहे। संसू

chat bot
आपका साथी