रामध्यान गोस्वामी और प्रवीण बने भाजपा ओबीसो मोर्चा जिला महामंत्री

भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलविदर धीमान ने जिला पदाधिकारीयों व मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 08:56 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 08:56 AM (IST)
रामध्यान गोस्वामी और प्रवीण बने भाजपा ओबीसो मोर्चा जिला महामंत्री
रामध्यान गोस्वामी और प्रवीण बने भाजपा ओबीसो मोर्चा जिला महामंत्री

जागरण संवाददाता, जींद : भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलविदर धीमान ने जिला पदाधिकारीयों व मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। धीमान ने बताया कि भाजपा जींद जिला अध्यक्ष राजू मोर व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण देव कंबोज से विचार-विमर्श करके कार्यकारिणी का गठन किया है। सुरेन्द्र सिंह बैरागी, घनश्याम सैन, दर्शन जांगड़ा सरपंच, रामनिवास वर्मा, सतबीर सैनी, महाबीर पांचाल पेंटर, नरेश प्रजापत, रामफल कश्यप, राममेहर जांगड़ा, बृजलाल, पूनम सैनी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रामध्यान गोस्वामी व प्रवीण सैनी को जिला महामंत्री के रूप में किया गया है।

महेन्द्र सैन, दिलबाग जांगड़ा, सलिद्र धीमान सत्तू, पप्पू सैन, सतीश जांगड़ा, अमन यादव, सुनील सैन, बनी सिंह पांचाल, राजेन्द्र पांचाल, अशोक पांचाल को जिला सचिव बनाया गया है तथा नरेन्द्र बैरागी को कोषाध्यक्ष, हितेश पांचाल को जिला मीडिया प्रभारी, प्रवीण सैनी को सह मीडिया प्रभारी, जोगेन्द्र सैन को जिला प्रवक्ता व राजेन्द्र पांचाल को सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

ये बनाए मंडल अध्यक्ष:

ओबीसी मोर्चा में प्रवीण धीमान को जींद शहरी मंडल, डा. सुनील वर्मा को जींद जयन्ती मंडल, महेन्द्र कश्यप को जींद ग्रामीण, सुभाष सैनी को रामराय, मुकेश जांगड़ा को जुलाना, राजेन्द्र रोहिल्ला को बराह, राजकुमार सैनी को मुआना मंडल, सत्यवान जोगी को सफीदों, पवन पांचाल को पिल्लूखेड़ा, बलवान शाक्य को नरवाना शहरी, जयप्रकाश प्रजापत को धमतान, भगवान सिंह को उझाना, रणधीर पांचाल को उचाना, बलवन्त शास्त्री जोगी को अलेवा व जयप्रकाश जांगड़ा को छातर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी सदस्यों ने नियुक्ति पर उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सभी अपने कार्य को निष्ठापूर्वक करेंगे।

chat bot
आपका साथी