पुरानी पेंशन नीति लागू करवाने को लेकर रैली का दिया न्योता

संवाद सूत्र, नरवाना : रोडवेज के उप केंद्र नरवाना में पेंशन बहाल संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:46 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:46 PM (IST)
पुरानी पेंशन नीति लागू करवाने को लेकर रैली का दिया न्योता
पुरानी पेंशन नीति लागू करवाने को लेकर रैली का दिया न्योता

संवाद सूत्र, नरवाना : रोडवेज के उप केंद्र नरवाना में पेंशन बहाल संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से रोडवेज यूनियन एवं कर्मचारियों के साथ पेंशन बहाल करवाने को लेकर 7 अक्टूबर को करनाल में पेंशन अधिकार रैली के लिए कर्मचारियों को रैली में पहुंचने के लिए संबोधित किया। समिति राज्य महासचिव रिषी नैन ने कहा कि सरकार ने पेंशन नीति को पुन: लागू नहीं किया है, जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों लाकर उनका शोषण कर रही है। जिसका कर्मचारी वर्ग विरोध करता है। उन्होंने नई पेंशन नीति का एकजुट होकर विरोध करने और पुरानी पेंशन लागू करवाने के लिए सभी कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में करनाल पहुंचने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश सरकार को नींद से जगाया जा सके। इस मौके पर ऋषि नैन, अनूप लाठर, वजीर, सुरेंद्र मान, सुधीर मोर, अनिल शर्मा, परमजीत धारीवाल, जगदीप, ईश्वर मोर, वीरेंद्र डूमरखा, नरेंद्र चौहान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी