राकेश चंद्र बने हरियाणा कर्मचारी महासंघ सफीदों के प्रधान

स्वास्थ्य विभाग सफीदों के प्रांगण में हरियाणा कर्मचारी महासंघ सफीदों की त्रिवार्षिक चुनावी बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 05:43 AM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 05:43 AM (IST)
राकेश चंद्र बने हरियाणा कर्मचारी महासंघ सफीदों के प्रधान
राकेश चंद्र बने हरियाणा कर्मचारी महासंघ सफीदों के प्रधान

संवाद सूत्र, सफीदों: स्वास्थ्य विभाग सफीदों के प्रांगण में हरियाणा कर्मचारी महासंघ सफीदों की त्रिवार्षिक चुनावी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महासंघ से संबंधित बिजली बोर्ड, रोडवेज, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग व अन्य महकमों से संबंधित कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला प्रधान कृष्ण नैन ने की। कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से प्रधान राकेश चंद्र, उपप्रधान बलराज सिंह, सचिव सतपाल कुंडू, कोषाध्यक्ष रामफल सैनी व ऑर्गेनाइजर गुलशन कुमार को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से जयवीर जुलानी, जयसिंह बिटानी, कृष्ण चहल, राजबीर ढि़ल्लों, जितेंद्र भारद्वाज, अनिल पूनियां, राजबीर अत्री, जितेंद्र शर्मा, रोहताश कुमार, दरवेश कुमार ,अनिल कुमार, संजय कुमार, संदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, रतन लाल, कप्तान सिंह व बिजेंद्र सिंह मौजूद थे।

फोटो विद तिरंगा आनलाइन प्रतियोगिता में अंबाला की पूनम रही प्रथम

जागरण संवाददाता, जींद : राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र स्तरीय फोटो प्रतियोगिता हुई। फोटो विद तिरंगा विषय पर ये प्रतियोगिता गणतंत्र दिवस पर हुई थी। जिसकी प्रविष्ठियां दो दिन बाद तक दी जानी थी। प्राचार्या डा. मंजूलता ने बताया कि लेकिन इंटरनेट नहीं चलने की वजह से प्रतियोगिता को निर्णय तक पहुंचने में कुछ दिन का समय और समाहित हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के महाविद्यालय व विश्वविद्यालों के 95 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। प्राचार्या ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि हम अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम भावना रखते हैं। हमेशा राष्ट्र के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। विद्यार्थियों में देश अनुराग का भाव जागृत करना ही इस प्रतियोगिता का उद्देश्य था। प्रतियोगिता के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से जैसे दिल्ली ,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल ,गुजरात राज्यों के प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता का आकर्षण यह था कि विद्यार्थियों ने ही नहीं, प्राध्यापकों ने भी तिरंगे के साथ गर्व से फोटो खिचवा कर आयोजन के लिक पर भेजे।

प्रतियोगिता के परिणाम

राजकीय महिला कालेज अंबाला सिटी की पूनम प्रथम, राजकीय पीजी कालेज अंबाला कैंट के साहिल और राजीव गांधी महिला कालेज भिवानी की निकिता द्वितीय, राजकीय महिला कालेज पिल्लूखेड़ा की कीमती और राजीव गांधी राजकीय कालेज भिवानी की निकिता तीसरे स्थान पर रही।

chat bot
आपका साथी