पेगां उप स्वास्थ्य केंद्र से एमपीएचडब्ल्यू की जींद डेपुटेशन पर ग्रामीणों में रोष

पेगां उप स्वास्थ्य केंद्र से महिला एमपीएचडब्ल्यू की जींद डेपुटेशन करने पर ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 06:02 AM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 06:02 AM (IST)
पेगां उप स्वास्थ्य केंद्र से एमपीएचडब्ल्यू की जींद डेपुटेशन पर ग्रामीणों में रोष
पेगां उप स्वास्थ्य केंद्र से एमपीएचडब्ल्यू की जींद डेपुटेशन पर ग्रामीणों में रोष

संवाद सहयोगी, अलेवा: पेगां उप स्वास्थ्य केंद्र से महिला एमपीएचडब्ल्यू की जींद डेपुटेशन करने पर ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को अपनी शिकायत से अवगत करवा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र पेगां से कर्मचारियों को डेपूटेशन के नाम पर दूसरी जगह भेजने पर जल्द ही स्वास्थ्य निदेशक से मिलेंगे।

पेगां गांव की सर छोटूराम सेवा समिति के प्रधान राजेश तथा अन्य सदस्यों ने बताया कि सीएचसी पुन्हाना (नूंह मेवात) से स्वास्थ्य निदेशक के आदेश पर 6 माह के लिए महिला एमपीएचडब्ल्यू का पेगां उप स्वास्थ्य केंद्र में ट्रांसफर किया था। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उक्त महिला कर्मचारी को पेगां उप स्वास्थ्य केंद्र से डेपुटेशन पर जींद भेज दिया। इस कारण ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों प्रति रोष है। सिविल सर्जन को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी के कारण ग्रामीणों को सेवाएं नहीं मिल रही है। अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कर्मचारी गांव के लोगों की बातों को अनुसना कर और अपनी मनमर्जी से नजदीकी केंद्रों पर डेपुटेशन करवा लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे ग्रामीण किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे।

वैक्सीनेशन के लिए लगाई ड्यूटी: सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डा. मनजीत ने इस बारे में कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। छह माह के लिए सीएचसी पुन्हाना (नूंह मेवात) से महिला एमपीएचडब्ल्यू की डेपुटेशन पेगां उप स्वास्थ्य केंद्र पर हुई थी। वैक्सीनेशन के काम को देखते हुए उसे डेपुटेशन पर जींद लगाया है। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

chat bot
आपका साथी