प्रदेश सरकार नाकारा, विपक्ष नहीं निभा रहा अपनी भूमिका: तंवर

पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने प्रदेश की भाजपा सरकार व विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की सरकार नाकारा है। देश और प्रदेश में सरकार की तानाशाही चला रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:16 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:16 AM (IST)
प्रदेश सरकार नाकारा, विपक्ष नहीं निभा रहा अपनी भूमिका: तंवर
प्रदेश सरकार नाकारा, विपक्ष नहीं निभा रहा अपनी भूमिका: तंवर

संवाद सूत्र, सफीदों: पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने प्रदेश की भाजपा सरकार व विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की सरकार नाकारा है। देश और प्रदेश में सरकार की तानाशाही चला रही है। सरकार के जो मन में आ रहा है, वह जनता पर थोप रही है। लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है, लेकिन कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में असक्षम रही है।

सोमवार को रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने कहा कि जल्द ही प्रदेश को नया विकल्प दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक गिरोह काम कर रहा है जो मोदी, शाह के इशारों पर कांग्रेस को खत्म करने का षड्यंत्र चल रहा है। इसके अलावा कांग्रेसी पार्टी में वंशवाद और निजी स्वार्थ की राजनीति के कारण कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में असक्षम रही है।

कुछ लोगों के षड्यंत्र के कारण ही हमने कांग्रेस छोड़ी थी, जिसका सही समय आने पर जवाब दिया जाएगा। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए तंवर ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को संभालने में नाकामयाब साबित हुई है। सफीदों क्षेत्र में भी पिछले दिनों हत्या, लूट और फिरौती जैसे मामले सामने आ रहे हैं। किसानों की फसल के रुपये अभी तक खातों में नहीं आई है। तंवर ने राइट टू रिकॉल कानून पर कहा कि यह कानून पूरी तरह से ढकोसला है। इस कानून में केवल गरीब व शरीफ जनप्रतिनिधि ही पीसे जाएंगे। मौके पर नरेश जांगड़ा, पूर्व पार्षद प्रवीण बंसल, करतार सैनी, अनिल मंगला, राजेंद्र जांगड़ा, सोहन लाल धीमान, अयूब खान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी