लापता बच्ची को पुलिस ने परिवार से मिलवाया

लापता हुई बच्ची को पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद परिवार से मिलवाया। मंगलवार को नागक्षेत्र मंदिर के नजदीक आकर खड़ी होकर एक छोटी बच्ची रो रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:35 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:35 AM (IST)
लापता बच्ची को पुलिस ने परिवार से मिलवाया
लापता बच्ची को पुलिस ने परिवार से मिलवाया

संवाद सूत्र, सफीदों : सैंसी मुहल्ला से लापता हुई बच्ची को पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद परिवार से मिलवाया। मंगलवार को नागक्षेत्र मंदिर के नजदीक आकर खड़ी होकर एक छोटी बच्ची रो रही थी। आसपास के दुकानदारों ने बच्ची से नाम पता पूछा, लेकिन बच्ची अपना नाम पता बताने में असमर्थ रही। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी राम कुमार ने मौके पर पहुंच गए और बच्ची से प्यार से माता-पिता का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। थाना प्रभारी सफीदों रामकुमार ने लाउड स्पीकर के माध्यम से पूरे सफीदों शहर में बच्ची के मां-बाप का पता लगाने के लिए घोषणा की गई। एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने बच्ची के मां-बाप का पता लगाकर बच्ची को उनके हवाले कर दिया। थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि बच्ची के माता-पिता की तलाश की गई है। बच्ची के पिता का नाम बलविद्र व मां का नाम प्रियंका है।

पेगां उप स्वास्थ्य केंद्र से रूपगढ़ डेपूटेशन पर भेजे कर्मचारी, लोग परेशान

संवाद सहयोगी, अलेवा : पेगां गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी होने के बावजूद भी एक कर्मचारी को डाहौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा दूसरे को रूपगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र पर लगाने पर लोगों में रोष है। मामले को लेकर गांव की सर छोटूराम सेवा समिति ने सीएमओ को अवगत करवाया है।

समिति के प्रधान राजेश तथा अन्य सदस्यों ने बताया कि पेगां उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को तैनात किया था। एक कर्मचारी को डाहौला डेपूटेशन पर तो दूसरे को रूपगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। जबकि रूपगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहले से ही दो कर्मचारी तैनात हैं। रूपगढ़ की आबादी छह हजार के आसपास है और आबादी के मामले में पेगां नौ हजार के पार कर चुका है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जनहित में फैसले लेने की बजाय कर्मचारियों के हित में फैसले क्यों ले रहे हैं। पेगां से दोनों कर्मचारियों की डेपूटेशन डाहौला व रूपगढ़ होने के चलते ज्यादातर समय पेगां उप स्वास्थ्य केंद्र को ताला लटका मिलता है। केंद्र के बंद होने से गर्भवती महिलाओं और बाकी मरीजों को परेशानी होती है।

सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द कर्मचारियों को पेगां स्वास्थ्य केंद्र में लगाया जाएगा। कर्मचारी के लगाने से पहले ही विधायकों के फोन आ जाते हैं। सिफारिशों के चलते ठीक ढंग से कार्य करने में परेशानी आ रही है। जिसका नुकसान जनता को उठाना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी