जींद के कलीराम डीएवी स्कूल सफीदों में चलाया पौधारोपण अभियान

जींद कलीराम डीएवी पब्लिक स्कूल सफीदों के एनसीसी कैडेट ने पौधारोपण अभियान चलाया। प्राचार्या

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:19 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:19 AM (IST)
जींद के कलीराम डीएवी स्कूल सफीदों में चलाया पौधारोपण अभियान
जींद के कलीराम डीएवी स्कूल सफीदों में चलाया पौधारोपण अभियान

जींद : कलीराम डीएवी पब्लिक स्कूल सफीदों के एनसीसी कैडेट ने पौधारोपण अभियान चलाया। प्राचार्या रश्मि विद्यार्थी ने बताया कि एनसीसी कैडेट के इंचार्ज शिवानी दत्त व हवलदार दर्शन कुमार ने बच्चों को विशेष रूप से ट्रेनिग दी। कार्यक्रम संयोजक शिवानी और अध्यापिका कमलजीत राठौर, माली दलशेर, कर्मचारी विशाल व अशोक के सहयोग से विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया।

आर्य स्कूल अहिरका में किया पौधारोपण

जींद : आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहिरका में एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण अभियान चलाते हुए प्रांगण में व उसके आसपास पौधे लगाए। उन्होंने पौधारोपण के साथ पौधों की देखरेख की भी शपथ ली। प्राचार्या सुधा शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों से अपने आसपास खाली जगह, खेत व सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण करें।

छात्रों ने पौधारोपण कर लिया देखभाल का संकल्प

जींद : जींद के राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य शीला दहिया ने की। कार्यक्रम में एनएसएस प्रोग्राम आफिसर की ओर से पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। एनएसएस संयोजक प्रो. शिवकुमार ने बताया कि आज पर्यावरण संरक्षण की बहुत आवश्यकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के वालिटियर्स ने व्यक्तिगत रूप से एक पौधा लगाने का व देखभाल करने का संकल्प लिया। साथ ही पौधों की महत्ता भी बताई।

न्यू प्रगति स्कूल डाहौला में मनाया पर्यावरण दिवस

जींद : न्यू प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहौला में पर्यावरण दिवस मनाया गया। एनसीसी कैडेट्स ने पौधा रोपण किया। प्राचार्या लाजवंती ढिल्लों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से पर्यावरण की रक्षा होगी। इस अवसर पर हवलदार धर्मवीर, पूजा, कर्मपाल, प्रवेश शास्त्री मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी