प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत किया लोगों को जागरूक

15वीं हरियाणा बटालियन एनसीसी जींद के विभिन्न स्कूलों एनसीसी कैडेट्स द्वारा मनाए जा रहे स्वछता पखवाड़ा के तहत शनिवार को प्लास्टिक से रक्षा के तहत कमान अधिकारी कर्नल अनंतपाल सिंह नेगी और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल केएस जाखड़ के नेतृतव में रैलियां निकल लोगों को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:30 AM (IST)
प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत किया लोगों को जागरूक
प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत किया लोगों को जागरूक

जागरण संवाददाता, जींद : 15वीं हरियाणा बटालियन एनसीसी जींद के विभिन्न स्कूलों एनसीसी कैडेट्स द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को प्लास्टिक से रक्षा के तहत कमान अधिकारी कर्नल अनंतपाल सिंह नेगी और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल केएस जाखड़ के नेतृतव में रैलियां निकल लोगों को जागरूक किया। शहर के तमाम मार्गों से प्लास्टिक का कचरा बीन कर प्लास्टिक से रक्षा, स्वच्छता ही सुरक्षा नारे की महत्ता बताते हुए आम जन को जागरूक किया। नेगी और जाखड़ ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि प्लास्टिक के कचरे को जला देने से इसका निपटान संभव नहीं है। प्लास्टिक जलाने से जो जहरीला धुआं पैदा होता है, वह प्रकृति की शुद्ध ऑक्सीजन को भी जहरीला बना कर समूचे वातावरण को दूषित कर देता है। सभी को दूषित पर्यावरण से अपनी धरती की रक्षा करने के लिए प्लास्टिक का परित्याग करना होगा।

chat bot
आपका साथी