निबंध लेखन में पारूल और कविता पाठ में कुशल प्रथम

सभी बच्चों को प्रतियोगिताओं में भाग अवश्य लेना चाहिए। स्कूल में कविता समाचार और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 08:00 AM (IST)
निबंध लेखन में पारूल और कविता पाठ में कुशल प्रथम
निबंध लेखन में पारूल और कविता पाठ में कुशल प्रथम

संवाद सूत्र, जुलाना : एसजी स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्राचार्या राजकला की देखरेख में संपन्न हुई।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है। इसलिए सभी बच्चों को प्रतियोगिताओं में भाग अवश्य लेना चाहिए। स्कूल में कविता, समाचार और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कविता प्रतियोगिता में कुशल ने प्रथम, माही ने द्वितीय और चिराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समाचार लेखन में गितिका और अन्नु ने प्रथम, नमन और अंकुश ने दूसरा और नैंसी, स्वीटी और प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

निबंध लेखन में पारूल ने प्रथम, काजल ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी