लोकसभा में पप्पू पास हो गया, कहकर भाजपा पर किया कटाक्ष

संवाद सूत्र नरवाना बद्दोवाल टोल धरने ने शुक्रवार को 50 दिन पूरे किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 07:26 AM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 07:26 AM (IST)
लोकसभा में पप्पू पास हो गया, कहकर भाजपा पर किया कटाक्ष
लोकसभा में पप्पू पास हो गया, कहकर भाजपा पर किया कटाक्ष

संवाद सूत्र, नरवाना : बद्दोवाल टोल धरने ने शुक्रवार को 50 दिन पूरे किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलबीर धर्मगढ़ ने की। क्रमिक अनशन पर बनी सिंह भिखेवाला, सतबीर सिंह राजगढ़ ढोबी, राजपाल डूमरखां कलां, बलवंत सच्चा खेड़ा और बीरभान धर्मगढ़ बैठे। धरने में कलौदा कलां, कलौदा खुर्द, नैहरा, अमरगढ़, कर्मगढ़, हरनामसिंह पुरा, ढाकल, सिसर, सिगवाल तथा आसपास के गांव से काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष पहुंचे। धरने पर हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों और किसानों का चोली दामन का साथ है। जिसे सरकार तोड़ना चाहती है। इसको और अधिक मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। शीशपाल गुलाडी ने कहा कि डंकल प्रस्ताव के बाद देश में खेती को भी विश्व व्यापार मंडल की शर्तों के अनुरूप तैयार किया गया और उन्हीं के अनुसार ये काले कानून बनाए जा रहे हैं। जिससे आने वाले समय में हमारी खेती और भावी पीढ़ी बर्बाद हो जाएंगी। इसलिए एकजुट होकर इस संघर्ष में तेजी लाने की आवश्कता है। किसान सभा के मास्टर बलबीर सिंह ने बताया कि हमारे 200 किसानों के जान गवाने के बाद भी अगर प्रधानमंत्री का मन नहीं भरा है, तो किसान तब तक शहादत देते रहेंगे, जब तक ये काले कानून वापस नहीं हो जाते। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा में पप्पू पास हो गया। क्योंकि राहुल गांधी ने आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के लिए दो मिनट के लिए मौन रखा। जबकि सरकार के सांसदों ने बेशर्मी का काम किया। बद्दोवाल टोल धरने ने शुक्रवार को 50 दिन पूरे किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलबीर धर्मगढ़ ने की। क्रमिक अनशन पर बनी सिंह भिखेवाला, सतबीर सिंह राजगढ़ ढोबी, राजपाल डूमरखां कलां, बलवंत सच्चा खेड़ा और बीरभान धर्मगढ़ बैठे। धरने में कलौदा कलां, कलौदा खुर्द, नैहरा, अमरगढ़, कर्मगढ़, हरनामसिंह पुरा, ढाकल, सिसर, सिगवाल तथा आसपास के गांव से काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष पहुंचे।

chat bot
आपका साथी