नरवाना नगरपरिषद में भर्ती होंगे 150 सफाई कर्मचारी: सुरजाखेड़ा

जेजेपी विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कहा कि नरवाना शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जल्द ही नगरपरिषद में लगभग 150 सफाई कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 09:49 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 09:49 AM (IST)
नरवाना नगरपरिषद में भर्ती होंगे 150 सफाई कर्मचारी: सुरजाखेड़ा
नरवाना नगरपरिषद में भर्ती होंगे 150 सफाई कर्मचारी: सुरजाखेड़ा

संवाद सूत्र, नरवाना : जेजेपी विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कहा कि नरवाना शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जल्द ही नगरपरिषद में लगभग 150 सफाई कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में सुरजाखेड़ा ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि इतनी संख्या में सरकार द्वारा सीधी भर्ती की जाएगी, जिससे सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग नियुक्ति से छुटकारा मिलेगा। सरकार द्वारा शहर में 400 की जनसंख्या पर एक सफाई कर्मचारी को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। जींद जिले से अन्य विभागों के लिए 400 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें नरवाना की भागीदारी अधिक संख्या में रहेगी। इस अवसर पर हल्का प्रधान मिया सिंह सिहाग, शीशपाल गुलाडी, वेद फौजी, अमर लोहचब, सुरेन्द्र गोयत, सज्जन नैन, देशराज माटा, हरदीप धतरवाल, सतीश सुरजाखेड़ा, राजेश फुलियां, भूपेंद्र मोर, पवन सैन आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान लॉकडाउन की पालना करते हुए सैनिटाइजर से कार्यकर्ताओं के हाथ धुलवाए गए। बैठक के बाद विधायक ने शास्त्री नगर तथा पुरानी बाल्मीकि बस्ती में बलदेव शर्मा की टीम के साथ 150 जरूरतमंदों परिवारों को राशन किट बंटवाई।

chat bot
आपका साथी