आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने तबादला किए जाने पर हड़ताल कर दिया धरना

कर्मचारियों ने सभी की नियुक्ति मूल स्थान पर न किए जाने व सभी कर्मचारियों की नियुक्ति जारी न किए जाने के कारण सभी सीएचसी व नागरिक अस्पताल पर धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 08:10 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 08:10 AM (IST)
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने तबादला किए जाने पर हड़ताल कर दिया धरना
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने तबादला किए जाने पर हड़ताल कर दिया धरना

संवाद सूत्र, नरवाना : स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ व हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर नागरिक अस्पताल, नरवाना में कार्यरत कर्मचारियों ने सभी की नियुक्ति मूल स्थान पर न किए जाने व सभी कर्मचारियों की नियुक्ति जारी न किए जाने के कारण सभी सीएचसी व नागरिक अस्पताल पर धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता ओमबीर गोयत, आउटसोर्सिंग प्रधान नरवाना ने की व मौके पर विशिष्ट रूप से आमंत्रित कर्मबीर सिंह संधू जिला प्रधान भारतीय मजदूर संघ ने कर्मचारियों को आश्वासन दिलाया कि किसी भी कर्मचारी का शोषण सहन नहीं किया जाएगा।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जींद अध्यक्ष कुलदीप आर्य ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ व स्वास्थ्य कर्मचारी संघ इस महामारी में प्रशासन व जनता के साथ खड़ा है, कितु कर्मचारी वर्ग का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे व तीन दिन के अंदर अगर सभी कर्मचारियों की नियुक्ति मूल स्थान पर नहीं आती है तो आंदोलन ओर सख्त कर दिया जाएगा ।जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग जींद की होगी। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी अपनी ड्यूटी क‌र्त्तव्यनिष्ठा से करते हैं, लेकिन उनका फिर भी शोषण किया जाता है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद काम प्रभावित होने पर एसएमओ डा. देवेंद्र बिदलिश धरनास्थल पर पहुंचे। जो कर्मचारी एक मई से 17 मई तक लगातार सेवाएं दे रहे हैं, उनको उन दिनों का वेतन भी दिलवाया जाएगा। सभी कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर में लगाई जाएगी।

स्वास्थ्य केंद्र में तैनात आउटसोर्सिग कर्मचारी धरने पर बैठे

संवाद सूत्र, जुलाना : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्सिग पर लगे स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य कर्मी संघ इकाई के तत्वावधान में धरना दिया। इस मौके पर काफी संख्या में आउटसोर्स के कर्मचारियों ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता स्वास्थ्य कर्मी संघ इकाई के प्रधान रविद्र ने की। प्रधान रविद्र ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण कर रहा हैं, क्योंकि विभाग द्वारा अभी तक भी उनकी सैक्सन की मेल नहीं भेजी हैं। जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों की सैक्सन भेजी गई हैं। उन कर्मचारियों के विभाग ने दूर दूर तबादले कर दिए। जिस कारण आउटसोर्सिग कर्मचारियों में विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष बना हुआ हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी संघ इकाई की मांग है कि सभी कर्मचारियों को काम पर लिया जाएं और जो कर्मचारी जहां पर ड्यूटी कर रहे थे। वहीं पर उनकी ड्यूटियां लगाई जाएं। अगर उनकी मांगों को नहीं माना जाता तो उनका धरना इसी प्रकार जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी