जींद में आउउटसोर्सिग कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विधायक को सौंपा ज्ञापन

एमजे सोलंकी आउटसोर्सिग कंपनी की कर्मचारी नीतियों के खिलाफ पिछले छह दिन से धरने पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारियों ने शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:38 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:38 AM (IST)
जींद में आउउटसोर्सिग कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विधायक को सौंपा ज्ञापन
जींद में आउउटसोर्सिग कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विधायक को सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता, जींद :स्वास्थ्य विभाग में एमजे सोलंकी आउटसोर्सिग कंपनी की कर्मचारी नीतियों के खिलाफ पिछले छह दिन से धरने पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारियों ने शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और इसके बाद विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा के आवास पर पहुंचे तथा मांगों का ज्ञापन सौंपा।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ की जिला कमेटी के आह्वान पर हुए प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने विधायक को 31 मई को हुए समझौते को लागू करने व सभी ब़र्खास्त कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ कर्मवीर सिंह संधू ने की व मंच संचालन आउटसोर्सिंग प्रभारी सोनू बूरा ने किया।

संघ के जिला अध्यक्ष आर्य कुलदीप, हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, मनीष कुमार, मुकेश भट्ट, राजेश गौतम, नीतिन खर्ब, राममेहर जांगड़ा, कृष्ण लाल ने भी संबोधित किया। हरियाणा कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि राजस्थान में इस कंपनी के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो चुका है। 31 मई को हरियाणा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला कमेटी एमजे सोलंकी गुरुग्राम के बीच भारतीय मजदूर संघ जींद के नेतृत्व, सिविल सर्जन व विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा की मौजूदगी में कर्मचारियों की मांगों को लेकर लिखित समझौता होने के बावजूद कंपनी व अधिकारी मनमानी तरीके से कर्मचारियों को हटाने का काम कर रहे हैं।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संसू, सफीदों : भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीकरी बार्डर के पास कसार गांव में किसान आंदोलन के दौरान एक युवक पर जातिगत टिप्पणी कर उसे जिदा जलाकर मारने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम मनदीप सिंह को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में किसान आंदोलन लगातार हिसक होता जा रहा है, जो ना केवल देश के अन्नदाता बल्कि पूरे देश को शर्मसार कर रहा है।

बंगाल की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का घाव अभी भरा नहीं था कि ऐसी ही एक घटना वीरवार की रात टिकरी बार्डर के पास कसार गांव में हो गई। युवक के हत्यारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मृतक के स्वजनों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ परिवार में योग्यता अनुसार एक सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

chat bot
आपका साथी