कोरोना काल में धरने पर आउटसोर्स कर्मचारी, जींद में कामकाज प्रभावित

नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:55 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:55 AM (IST)
कोरोना काल में धरने पर आउटसोर्स कर्मचारी, जींद में कामकाज प्रभावित
कोरोना काल में धरने पर आउटसोर्स कर्मचारी, जींद में कामकाज प्रभावित

जागरण संवाददाता, जींद: नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि आउटसोर्स कंपनी कर्मचारियों को हटा रही है। सफीदों इकाई के अध्यक्ष विकास कुमार को निराधार शिकायतों के आधार पर हटा दिया है।

सोमवार को धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आर्य कुलदीप ने की और मंच संचालन जिला सचिव गौरव सहगल ने किया। संघ की आउटसोर्सिंग विग के प्रदेश प्रभारी मनीष कुमार, सोनू बूरा ने बताया कि विनोद शर्मा, कर्मवीर संधू, सतबीर बूरा, मुकेश भट्ट राजेश गौतम, सुखविद्र, नितिन खर्ब ने संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 31 मई को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा जिला इकाई व आउटसोर्स कंपनी के बीच सिविल सर्जन की उपस्थिति में कर्मचारियों की मांगों को लेकर लिखित समझौता हुआ था। इसके बावजूद कंपनी व अधिकारी मनमानी तरीके से कर्मचारियों को हटा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि आउटसोर्स कम्पनी की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। धरने को शीतल खरकरामजी, संदीप कंडेला, अमित कालवा, रविद्र जुलाना, रमेश अलेवा, ओमबीर नरवाना, आर्य बलिद्र उझाना, दीपक सफीदों, संजय मुआना आदि ने संबोधित किया।

----------

--कंपनी के अधिकारी बोले: ड्यूटी पर काम नहीं कर कर्मचारी

आउटसोर्स कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि नागरिक अस्पताल में लगे कर्मचारी अपने पद की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे हैं। जिस कर्मचारी के जिम्मे जो काम है, वह उस काम को नहीं कर रहा है। कई कर्मचारी अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं और आउटसोर्स कर्मचारियों से 500-500 रुपये इकट्ठे करके मौज कर रहे हैं। राजनीति चमकाने वाले ये नेता अपना काम खुद नहीं करते और दूसरे कर्मचारियों पर रौब झाड़ कर उनसे करवाते हैं। ड्यूटी पर भी नहीं आते। इस कारण ऐसे गैरजिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी