रीतू जागलान को नारी शक्ति अवार्ड से नवाजा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वूमन राइटस कैंपेनर व एक्टिविस्ट रीतू जागलान को शाहाबाद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 07:27 AM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 07:27 AM (IST)
रीतू जागलान को नारी शक्ति अवार्ड से नवाजा
रीतू जागलान को नारी शक्ति अवार्ड से नवाजा

जागरण संवाददाता, जींद : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वूमन राइटस कैंपेनर व एक्टिविस्ट रीतू जागलान को शाहाबाद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। विकास मंच की अतिरिक्त सचिव एवं विकास सलाहकार ज्योति अरोड़ा ने उन्हें यह सम्मान दिया। रीतु जागलान पर हाल में बनी डॉक्यूमेंटरी फिल्म वूमनिटी को भी रोम फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार मिला था। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंटरी फिल्म सनराइज में भी रीतू जागलान की भूमिका रही। रीतू खाप पंचायत में बात रखने वाली पहली लड़की है, जिन्होंने महिला खाप कोर्डिनेटर के रूप में भी 2012 में सुर्खियां बटोरी थी। टाईम मैग्जीन में भी उसके विचारों को प्रमुखता से छापा गया। रीतु जागलान बीबीपुर गांव में टीम लाडो बनाकर काम कर रही है तथा महिला अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है।

chat bot
आपका साथी