राखी व मास्क भेजने पर थल सेना ने विद्यार्थियों के लिए भेजे प्रमाण पत्र व ट्राफी

भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने डीएवी पब्लिक स्कूल को प्रशंसा पत्र भेजकर उनके सैनिकों के प्रति प्रेम भावना प्रकट करने पर आभार जताया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 08:27 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 08:27 AM (IST)
राखी व मास्क भेजने पर थल सेना ने विद्यार्थियों के लिए भेजे प्रमाण पत्र व ट्राफी
राखी व मास्क भेजने पर थल सेना ने विद्यार्थियों के लिए भेजे प्रमाण पत्र व ट्राफी

जींद (विज्ञप्ति) : भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने डीएवी पब्लिक स्कूल को प्रशंसा पत्र भेजकर उनके सैनिकों के प्रति प्रेम भावना प्रकट करने पर आभार जताया।

स्कूल के प्राचार्य डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया कि भारत के सेना अध्यक्ष के स्टाफ अधिकारी ब्रिगेडियर विक्रांत नाइक ने लिखे गए पत्र में लिखा है कि डीएवी स्कूल द्वारा दिखाया गया सैनिकों के प्रति प्रेम प्रदर्शन उनकी राष्ट्रभक्ति का द्योतक है। इसके लिए सेना अध्यक्ष आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने जींद से भारतीय सैनिकों के लिए हजारों की संख्या में मास्क भिजवा कर प्रेरणादाई कार्य किया है। वहीं दूसरी ओर एक और प्रशंसा का पंख डीएवी पब्लिक स्कूल में समय लग गया जब भारत के भूतपूर्व उप सेना अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गौतम बनर्जी की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा बनाए गए संगठन इंडिया स्केच एक्सप्रेस पुणे महाराष्ट्र द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल जींद के उन सभी छात्रों के लिए प्रमाण पत्र और ट्राफी भेजी है। जिन्होंने गत वर्ष सैनिकों के लिए राखियां व मास्क तैयार करके भेजे थे। इन प्रमाण पत्र पर अशोक चक्र प्राप्त करने वाले सैनिकों के चित्र लगाए गए हैं, वहीं लेफ्टिनेंट जनरल गौतम बनर्जी ने स्कूल को सैनिकों के लिए मास्क तैयार करने के लिए प्रशंसा पत्र देते हुए एक ट्राफी भी भेजी है। संगठन के सचिव विजय कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि डीएवी पब्लिक स्कूलए जींद भारत का एक ऐसा स्कूल है जो पिछले 10 वर्षों से प्रत्येक रक्षाबंधन पर सैनिकों को राखी भेजता है।

स्कूल का सेना से लगाव इस बात से स्पष्ट होता है कि जब देश में कोरोना का संकट आया तो डीएवी स्कूल की अध्यापिकाओं ने 50000 मास्क तैयार करके भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों को भेजे है।

chat bot
आपका साथी