अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में किया देव पूजन और हवन

गांव सरनाखेड़ी स्थित भक्ति योग आश्रम में शुक्रवार को अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में देव पूजन व हवन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:35 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:35 AM (IST)
अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में किया देव पूजन और हवन
अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में किया देव पूजन और हवन

संवाद सूत्र, सफीदों : गांव सरनाखेड़ी स्थित भक्ति योग आश्रम में शुक्रवार को अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में देव पूजन व हवन किया गया। पूजन व हवन में आयुर्वेदाचार्य डा. शंकरानंद सरस्वती का सानिध्य प्राप्त हुआ। हवन कर पूरे विश्व को कोरोना महामारी से अतिशीघ्र मुक्ति की कामना की। डा. शंकरानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे। भगवान परशुराम एकमात्र ऐसे अवतार हैं, जो आज भी पृथ्वी पर जीवित हैं। अक्षय तृतीया के दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है, इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। साध्वी मोक्षिता भी विशेष रूप से उपस्थित थी।

परशुराम जयंती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया पौधारोपण

संवाद सूत्र, जुलाना : कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में भारत विकास परिषद शाखा जुलाना व भगवान परशुराम ट्रस्ट ब्रह्मणवास ने मिलकर त्रिवेणी पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कोविड केयर सेंटर इंचार्ज रेणूका मलिक रही। कार्यक्रम में परिषद परिवार द्वारा दो सवामणी, हरा चारा विकलांग गोसेवा धाम जुलाना में गायों को खिलाया गया। कार्यक्रम में भाविप के अध्यक्ष जयदेव अत्री ने कहा कि सभी को अपने खुशी के मौके पर पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर भगवान परशुराम ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वत्स, कोषाध्यक्ष योगेश वत्स, अशोक पाराशर उपस्थित रहे।

भगवान परशुराम जयंती मनाई गई

संवाद सूत्र, नरवाना : लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए परशुराम चौक पर भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। मंडी एसोसिएशन प्रधान शशिकांत ने कहा कि भगवान परशुराम ने अपने तपोबल और पराक्रम से समता और न्याय की स्थापना की। परशुराम के इन्हीं श्रेष्ठ गुणों के कारण उन्हें भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में भी याद किया जाता है। वे चारों वेदों के ज्ञाता थे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जयदेव बंसल, चंद्रकांत शर्मा, जियालाल गोयल, भोपा फरैन, दारा सिंह वकील, तेजपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, रिछपाल शर्मा, हिमांशु शर्मा, सतीश गोयल, बलवंत शर्मा मौजूद रहे।

परशुराम जयंती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया पौधारोपण

संवाद सूत्र, जुलाना : कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में भारत विकास परिषद शाखा जुलाना व भगवान परशुराम ट्रस्ट ब्रह्मणवास ने मिलकर त्रिवेणी पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कोविड केयर सेंटर इंचार्ज रेणूका मलिक रही। कार्यक्रम में परिषद परिवार द्वारा दो सवामणी, हरा चारा विकलांग गोसेवा धाम जुलाना में गायों को खिलाया गया। कार्यक्रम में भाविप के अध्यक्ष जयदेव अत्री ने कहा कि सभी को अपने खुशी के मौके पर पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर भगवान परशुराम ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वत्स, कोषाध्यक्ष योगेश वत्स, अशोक पाराशर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी