वृद्धा को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर जेवरात चुराए

नरवाना के विश्वकर्मा चौक पर दो महिलाओं ने वृद्धा को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर जेवरात निकालने का मामला सामने आया है। गांव सच्चाखेड़ा निवासी शांति देवी ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 नवंबर को वह बुखार की दवाई लेने के लिए नरवाना के ढाकल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में आई हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:45 PM (IST)
वृद्धा को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर जेवरात चुराए
वृद्धा को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर जेवरात चुराए

जागरण संवाददाता, जींद : नरवाना के विश्वकर्मा चौक पर दो महिलाओं ने वृद्धा को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर जेवरात निकालने का मामला सामने आया है। गांव सच्चाखेड़ा निवासी शांति देवी ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 नवंबर को वह बुखार की दवाई लेने के लिए नरवाना के ढाकल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में आई हुई थी। जब वह दवाई लेकर विश्वकर्मा चौक पर पहुंची तो दो महिला वहां पर मिली और उसको बातों में लगा लिया। इसी दौरान आरोपित महिलाओं ने पास की रेहड़ी से जूस लाकर पीने के लिए दे दिया। शुरुआत में उसने जूस पीने से मना कर दिया, लेकिन महिलाओं के बार-बार कहने पर जूस पी लिया। जूस पीते ही वह बेसुध हो गई। करीब एक घंटे के बाद जब उसे होश आया तो वह नागरिक अस्पताल नरवाना के निकट मिली। जहां से वह कालेज की छात्राओं के सहारे बस स्टैंड पर पहुंच गई और उन्होंने गांव जाने वाली बस में बैठा दिया। जब उसने घर पर जाकर देखा तो उसके गले से सोने की तबीजी, कानों से सोने की बाली गायब थी। इसके बाद उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में परिवार के लोगों को अवगत करवाया। देर रात होने के चलते उस दिन वह पुलिस को शिकायत देने के लिए नहीं पहुंची। 29 नवंबर को वह परिवार सहित थाने में पहुंची। जहां पर पुलिस ने शांति देवी की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर जेवरात चोरी का मामला दर्ज किया है।

सौतेली मां ने नाबालिग बेटी से की मारपीट, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, जींद : शहर की डिफेंस कालोनी में सौतेली मां ने नाबालिग बेटी के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। डिफेंस कालोनी निवासी 15 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। वर्ष 2017 में उसकी मां की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके पिता ने दीपिका नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद उसकी सौतेली मां के पास बाहर से युवक आने लगे। यहां तक की उसने सौतेली मां को आपत्तिजनक हालात में देख लिया। जिस पर उस पर भी संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया। मना करने पर सौतेली मां ने उसके साथ मारपीट करने तथा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बारे में उसके पिता को बताया। इस पर उसके पिता ने सौतेली मां के खिलाफ तलाक की याचिका दायर कर दी। सौतेली मां भी अपने मायके चली गई। 28 नवंबर को वह अपने मकान में थी और दरवाजे को बंद किया हुआ था। उसी दौरान उसकी सौतेली मां कुछ युवकों के साथ मकान पर आई और दरवाजे तोड़ने की कोशिश की। बाद में दरवाजा खोलने पर उसके साथ मारपीट की और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सौतेली मां दीपिका के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने तथा 75 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी