सफीदों में बाइकों से तेल चोर गिरोह सक्रिय, दो वारदात सीसीटीवी में कैद

नगर में घरों में घुसकर खड़ी बाइकों से तेल चोरी करने का गिरोह सक्रिय हो गया है। सीता श्याम कालोनी के निर्मल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने रात को बाइक में तेल डलवाकर घर के अंदर गैलरी में खड़ी कर दी थी। सुबह उठकर बाइक को स्टार्ट किया तो चालू नहीं हुई। बाइक के अंदर तेल चेक किया तो टंकी खाली थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:59 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:59 PM (IST)
सफीदों में बाइकों से तेल चोर गिरोह सक्रिय, दो वारदात सीसीटीवी में कैद
सफीदों में बाइकों से तेल चोर गिरोह सक्रिय, दो वारदात सीसीटीवी में कैद

संवाद सूत्र, सफीदों : नगर में घरों में घुसकर खड़ी बाइकों से तेल चोरी करने का गिरोह सक्रिय हो गया है। सीता श्याम कालोनी के निर्मल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने रात को बाइक में तेल डलवाकर घर के अंदर गैलरी में खड़ी कर दी थी। सुबह उठकर बाइक को स्टार्ट किया तो चालू नहीं हुई। बाइक के अंदर तेल चेक किया तो टंकी खाली थी। घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया तो पाया कि तीन नौजवान लड़कों में से एक लड़का अपनी बाइक पर, दूसरा घर के सामने गली में खड़ा था और तीसरा लड़का घर की दीवार को फांदकर बाइक का तेल चोरी कर रहा था। इससे पहले भी ये तीनों लड़के मेरे घर के अंदर घुसकर ऐसी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। उसकी जानकारी के अनुसार जो लड़का घर की दीवार को फांद रहा था, वह राहुल निवासी सिंहपुरा है। जो लड़का घर के सामने बाहर गली में खड़ा था, उसका नाम तुषार निवासी रत्ताखेड़ा है। तीसरे लड़के का नाम व पता नहीं चल पाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रवि प्रकाश की बाइक से भी तेल चोरी

सफीदों की सीता श्याम कालोनी के ही रवि प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने रात को बाइक में तेल डलवाकर घर के अंदर खड़ी की थी। सुबह बाइक को स्टार्ट किया तो चालू नहीं हुई। बाइक का तेल चेक किया तो पाया कि उसमें तेल नहीं था। सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर पता चला कि एक लड़का घर की दीवार को फांदकर मोटरसाइकिल का तेल चोरी कर रहा था। अपने स्तर पर पता किया तो पता चला कि चोरी करने वाला युवक गांव सिंहपुरा निवासी राहुल है। इस शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी