शामलो खुर्द व ईटल कलां में नए उप स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी

जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी चिकित्सा सुविधाओं का दायर बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 05:32 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 05:32 AM (IST)
शामलो खुर्द व ईटल कलां में नए उप स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी
शामलो खुर्द व ईटल कलां में नए उप स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी

जागरण संवाददाता, जींद : जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी चिकित्सा सुविधाओं का दायर बढ़ रहा है। दो नए उप स्वास्थ्य केंद्रों को मुख्यालय से मंजूरी मिली है। उप स्वास्थ्य केंद्रों की मंजूरी के साथ स्टाफ की नियुक्ति की मंजूरी दी है। इन दोनों केंद्रों पर छह पदों के लिए स्वीकृति मिली है। दो नए केंद्रों की मंजूरी के बाद जिले में उप स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 176 हो गई है। पिछले तीन साल में 14 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खुल चुके हैं। ग्रामीण कई वर्ष से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की डिमांड पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन गांवों में फिजिबिलिटी को चेक किया था इन जगहों की जनसंख्या के हिसाब से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा था। इसको हेल्थ विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक ने इसकी मंजूरी दे दी और इसके लिए पत्र जारी कर दिया। मुख्यालय की तरफ से जारी किए गए पत्र में गांव शामलो खुर्द, गांव ईटल कलां में उप स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी दी गई है। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर दो एमपीएचडब्ल्यू, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की तैनात की गई है। जब तक इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का निर्माण नहीं होता तब तक ग्राम पंचायत के सहयोग से किराये के भवन में चलाए जाएंगे। जिले में स्वास्थ्य संस्थाओं की स्थिति

जिले में फिलहाल जिला मुख्यालय पर 200 बेड का अस्पताल, नरवाना में 100 बेड का नागरिक अस्पताल, सफीदों व उचाना में 50 बेड का अस्पताल चल रहा है। इसके अलावा जिले में आठ सीएचसी बनी हुई हैं। यह सीएचसी कंडेला, खरकरामजी, अलेवा, कालवा, मुआना, उचाना, उझाना, जुलाना बनी हुई हैं। इसके अलावा जिले में 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 174 उप स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं। अब दो नए उप स्वास्थ्य केंद्रों की मंजूरी के बाद इनकी संख्या 176 पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी