न्यू प्रगति स्कूल के विद्यार्थियों खेलों में लहराया परचम

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से एकलव्य स्टेडियम में कराई गई खेल प्रतियोगिता में डाहौला के न्यू प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया। उसके बाद स्कूल में कार्यक्रम रखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 01:46 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 01:46 AM (IST)
न्यू प्रगति स्कूल के विद्यार्थियों खेलों में लहराया परचम
न्यू प्रगति स्कूल के विद्यार्थियों खेलों में लहराया परचम

संवाद सहयोगी, अलेवा : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से एकलव्य स्टेडियम में कराई गई खेल प्रतियोगिता में डाहौला के न्यू प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया। उसके बाद स्कूल में कार्यक्रम रखा गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्राचार्या लाजवंती ढिल्लों ने की। इस अवसर पर विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल प्राचार्या ने बताया कि न्यू प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहौला के बच्चों ने अंडर-14 में तमन्ना ने दो सौ मीटर दौड़ में प्रथम, अंडर-11 में 100 मीटर दौड़ में तनिषा ने दूसरा, अंडर-11 में 200 मीटर में अभिजित ने तीसरा और अंडर-19 में 800 मीटर दौड़ में माफी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में लड़कियों ने रस्सा कस्सी में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 लड़कों ने कबड्डी में दूसरा तथा अंडर-14 लड़कों ने कबडडी में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी