नारायण सेवा संस्थान ने भेंट की निश्शुल्क व्हीलचेयर

जींद में नारायण सेवा संस्थान शाखा नरवाना द्वारा बुजुर्ग सोमनाथ को निश्शुल्क व्हीलचेयर भेंट की गई। बुजुर्ग सोमनाथ ने संस्थान के सदस्यों को दुआएं दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:05 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:05 AM (IST)
नारायण सेवा संस्थान ने भेंट की निश्शुल्क व्हीलचेयर
नारायण सेवा संस्थान ने भेंट की निश्शुल्क व्हीलचेयर

संवाद सूत्र, नरवाना : नारायण सेवा संस्थान शाखा नरवाना द्वारा बुजुर्ग सोमनाथ को निश्शुल्क व्हीलचेयर भेंट की गई। शहरवासी राहुल सिगला द्वारा शाखा प्रभारी धर्मपाल गर्ग को बताया कि सोमनाथ जिनके दोनों पांव बीमारी की वजह से नीचे से खराब होने की वजह से कट गए हैं और वो चल नहीं पा रहे हैं। शाखा प्रभारी द्वारा इस बात को संज्ञान लेते हुए मौके पर घर जाकर उनकी दयनीय हालत देखते हुए उन्हें तुरंत निश्शुल्क व्हीलचेयर प्रदान कर दी गई। बुजुर्ग सोमनाथ ने संस्थान के सदस्यों को दुआएं दी।

रविदास जयंती पर सरल केंद्र में कार्यक्रम आज

जींद : नगराधीश दर्शन यादव ने बताया कि 27 जनवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 644वीं जयंती मनाई जाएगी। सरल केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय जयंती समारोह में डीसी डा. आदित्य दहिया मुख्यातिथि होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऑनलाइन लोगों को संबोधित करेंगे।

बद्दोवाल टोल प्लाजा पर आज मनेगी गुरु रविदास जयंती

संवाद सूत्र, नरवाना : संत शिरोमणि गुरु रविदास का 644वां जन्मोत्सव 27 फरवरी को किसानों के साथ टोल प्लाजा बद्दोवाल पर मनाया जाएगा। टोल प्लाजा समिति के सदस्य व अंबेडकर सभा के संस्थापक सदस्य कुलदीप बेलरखां ने बताया कि संत शिरोमणि जयंती टोल पर मनाने का उनका उद्देश्य समाज में सौहार्द स्थापित करना है। एससी समाज किसान आंदोलन का समर्थन करता है और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। किसानी के साथ वो हर वर्ग जुड़ा है, जो रोज की रोज कमा कर खाता है। अन्नदाता को कोई दिक्कत आती है तो वह आम आदमी और हर गरीब की दिक्कत बन जाया करती है।

chat bot
आपका साथी