जींद में व्यापारी संगठनों ने आज दोपहर तक बंद रखने का लिया फैसला

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल और व्यापार मंडल जींद ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:55 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:55 AM (IST)
जींद में व्यापारी संगठनों ने आज दोपहर तक बंद रखने का लिया फैसला
जींद में व्यापारी संगठनों ने आज दोपहर तक बंद रखने का लिया फैसला

जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल और व्यापार मंडल जींद ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक रविवार को घंटाघर चौक के पास सेठों वाली धर्मशाला में हुई। जिसमें किसान संयुक्त मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर सभी ट्रेड यूनियन ने सोमवार को दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया। जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने बताया कि सभी ट्रेड यूनियन ने किसानों के समर्थन में ये फैसला लिया है। व्यापारियों ने कपड़े पर जीएसटी की दर पांच से 12 फीसद करने पर ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में भी नए-नए नोटिस भेजे जा रहे हैं। छोटे दुकानदारों पर नए-नए कानून लागू करके उन्हें लाइसेंस लेने पर मजबूर किया जा रहा है। महावीर कंप्यूटर ने कहा कि पिछले दिनों एक कारोबारी से सरेआम बंदूक के बल पर 25 हजार रुपये लूटे गए। पहले भी गोहाना रोड पर एक दुकान पर व बाल भवन रोड पर मोबाइल की दुकान पर बंदूक के बल पर पैसे छीने गए। पुलिस इन लूट की घटनाओं को ट्रेस कर बदमाशों को गिरफ्तार करे और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए। व्यापारियों ने डीसी से मांग की है कि शहर के मुख्य सडकों पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। सफीदों रोड चौक पर कैमरे लगे हुए थे, जोकि कई दिनों से बंद पड़े हैं। अगर सभी कैमरे चालू रहते, तो लूटपाट की घटनाओं को जल्द ट्रेस करने में मदद मिलती। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, जिला उप प्रधान राधाकिशन बिदल, आइडी गोयल, अशोक गोयल, सुरेश गर्ग, संजय मसाला वाले, पवन गर्ग, मुनीष गर्ग, भोला राम गुप्ता, जितेंद्र जैन, राजेश काजी, राजकुमार, महेंद्र सिंह, अमित गोयल, सुरेश गर्ग, सुशील मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी