कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर बताएं जेजेपी की नीतियां

लोकसभा चुनाव में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जिला प्रधान कृष्ण राठी की अध्यक्षता में जेजेपी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर सोनीपत लोकसभा प्रभारी बलवान सुहाग और सुरेश मित्तल ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 01:46 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 02:09 AM (IST)
कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर बताएं जेजेपी की नीतियां
कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर बताएं जेजेपी की नीतियां

जागरण संवाददाता, जींद : लोकसभा चुनाव में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जिला प्रधान कृष्ण राठी की अध्यक्षता में जेजेपी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर सोनीपत लोकसभा प्रभारी बलवान सुहाग और सुरेश मित्तल ने शिरकत की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं बूथ स्तर पर मजबूत रहने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए धरातल पर आम लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने संगठन में मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करवाए और इस अभियान के तहत लोगों को पार्टी से जोड़े।

मेहनत से ही मिलेगी सफलता

सुहाग ने कहा कि लोकसभा के चुनाव कभी भी घोषित हो सकते हैं। प्रदेश की सभी दस लोस सीटों को जीतने के लिए हर कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत करनी होगी। विरोधी पार्टियां लोगों के वोटों को हथियाने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकती हैं। लोगों को इनसे सावधान रहने के लिए भी प्रेरित करना होगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सूरजभान काजल ने कहा कि पार्टी जिस भी उम्मीदवार को सोनीपत लोकसभा से चुनाव में उतारे, उसके लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना है।

chat bot
आपका साथी