बद्दोवाल टोल धरने पर मनाया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस

कृषि कानूनों के विरोध में बद्दोवाल टोल पर दिया जा रहा धरना 172वें भी जारी रहा। सोमवार को धरने की अध्यक्षता कमला धर्मगढ़ ने की तथा मंच संचालन सीमा धर्मगढ़ ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:37 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:37 AM (IST)
बद्दोवाल टोल धरने पर मनाया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस
बद्दोवाल टोल धरने पर मनाया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस

संवाद सूत्र, नरवाना : कृषि कानूनों के विरोध में बद्दोवाल टोल पर दिया जा रहा धरना 172वें भी जारी रहा। सोमवार को धरने की अध्यक्षता कमला धर्मगढ़ ने की तथा मंच संचालन सीमा धर्मगढ़ ने किया। क्रमिक अनशन पर राजबाला, भतेरी, फूली, दर्शना व नारायण देवी बैठी। मुख्य वक्ता मास्टर बलबीर सिंह ने सबसे पहले गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने गुरु अर्जुन देव की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने के लिए युवाओं से आह्वान किया। अर्जुन देव ने सती प्रथा और नशे का विरोध किया। मास्टर बलबीर ने बताया कि 24 जून को टोल पर कबीर जयंती मनाई जाएगी तथा 26 जून को आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर खेती बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाते हुए राजभवन पर धरना दिया जाएगा व ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस मौके पर शीशपाल गुलाडी, राम सिंह, राजपाल बनवाला, सुखबीर, सुनील बद्दोवाल, सुभाष लांबा, हरपाल मिर्धा, निहाला, कलावती, रीना सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।

आज लगेगा बालाजी मंदिर में मेगा वैक्सीन कैंप

संसू, उचाना : रेलवे फाटक के पास 15 जून को बालाजी मंदिर प्रांगण में 18 साल ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन लगवाने के लिए मेगा कैंप लगाया जाएगा। इसका शुभारंभ दाड़न खाप के प्रधान सतपाल श्योकंद, नगरपालिकर उप प्रधान रणधीर पांचाल करेंगे।

एसडीएम डा. प्रीतपाल सिंह ने बताया कि सोमवार से राशन डिपो पर वैक्सीन लगाई जाएगी। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, वो राशन लेने जाएं, तो वैक्सीन लगवा सकते हैं।

15 जून को उचाना खुर्द कृष्ण, कुलदीप सिंह डिपो होल्डर की राशन की दुकान, पुराना रजबाहा रोड उचाना मंडी में कुलदीप सिंह डिपो होल्डर की राशन की दुकान पर वैक्सीन लगेंगी। राशन लेने आने वाले लोग अपने साथ आधार कार्ड लेकर आएं।

chat bot
आपका साथी