भारत बंद के समर्थन में सफीदों के बाजार में निकाला मार्च

खानसर चौक पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जाम लगाया। जाम के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 08:12 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:12 AM (IST)
भारत बंद के समर्थन में सफीदों के बाजार में निकाला मार्च
भारत बंद के समर्थन में सफीदों के बाजार में निकाला मार्च

संवाद सूत्र, सफीदों : खानसर चौक पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जाम लगाया। जाम के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर में प्रदर्शनकारियों ने शहर में मार्च निकाला और दुकानदारों से दुकान बंद कर किसान आंदोलन का साथ देने की अपील की। मार्च के दौरान पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। किसानों ने दुकानदारों को आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर ही सरकार का विरोध कर सकते हैं। देश में जहां जहां चुनावों में किसान पहुंचा है वहां भाजपा को करार जवाब मिला है। आने वाले यूपी और पंजाब के चुनावों में भी भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। सफीदों में खानसर चौक, गांव सिल्ला खेड़ी और बुढ़ाखेउ़ा में किसानों ने जींद पानीपत रोड को जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को तीन कृषि कानून वापस लेने होंगे। नहीं तो यह आंदोलन आने वाले समय में और भी तेज हो जाएगा। आज किसान की हालत पर किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। समय रहते हमें संभलना होगा।

अलेवा क्षेत्र में भारत बंद का दिखा असर, बाजार रहे सुनसान

संवाद सहयोगी, अलेवा : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद का असर अलेवा तथा नगूरां में देखने को मिला। नगूरां गांव में भारत बंद की अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान रोहतास नगूरां ने की। दुकानदारों ने सुबह से ही अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। आंदोलनकारी किसानों ने जींद-कैथल तथा असंध मार्ग पर नगूरां गांव में तथा अलेवा, पेगां, दुड़ाना, शाहपुर, चांदपुर गांव के मुख्य चौक पर छह जगहों पर जाम लगाया। एंबुलेंस को रास्ता दिया गया।

chat bot
आपका साथी