नरवाना के मनदीप मोर भारतीय हॉकी टीम के बने कप्तान

संवाद सूत्र, नरवाना : क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ी मनदीप मोर को भारतीय हॉकी टीम का कप्तान बनाय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 11:34 PM (IST)
नरवाना के मनदीप मोर भारतीय हॉकी टीम के बने कप्तान
नरवाना के मनदीप मोर भारतीय हॉकी टीम के बने कप्तान

संवाद सूत्र, नरवाना : क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ी मनदीप मोर को भारतीय हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। कोच संदीप चौपड़ा ने बताया कि 6 से 14 अक्टूबर तक मलेशिया में सुल्तान जोहर कप के लिए खेलने वाली भारतीय हॉकी टीम में नरवाना के मनदीप मोर को कप्तान चुना गया है। मनदीप मोर ओलंपियन प्रदीप मोर के चचेरे भाई हैं, जो पिछले साल इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुके हैं। मंदीप को कप्तान बनाए जाने पर जिला खेल अधिकारी विनोद बाला, कोच कृष्ण कुमार, अमृत लाल चौपड़ा, हॉकी कोच र¨वद्र श्योकंद, डॉ. सत्यवान, भारत भूषण गुप्ता, रोहताश शर्मा ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी