जिला स्तरीय योग में मनस्वी, प्रीति और दीप्ति प्रथम

योगा स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जाइट कान्वेंट स्कूल में जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर विजेता बचों को पुरस्कार वितरण समारोह में इनाम बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:19 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:19 AM (IST)
जिला स्तरीय योग में मनस्वी, प्रीति और दीप्ति प्रथम
जिला स्तरीय योग में मनस्वी, प्रीति और दीप्ति प्रथम

जागरण संवाददाता, जींद: योगा स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जाइट कान्वेंट स्कूल में जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण समारोह में इनाम बांटे गए। मुख्य अतिथि एमसी प्रवीण कुमार बेनीवाल और अध्यक्षता जाइट कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर डा. एनएन शर्मा ने की। ट्रेडिशनल योगासन में लड़कियों के 9 से 14 आयु वर्ग में मनस्वी प्रथम, कुमारी मीनू द्वितीय तथा स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रीति प्रथम, श्रुति द्वितीय तथा कृति तीसरे स्थान पर रही। 19 से 27 आयु वर्ग में दीप्ति प्रथम, अनु द्वितीय तथा सुदेश तृतीय स्थान पर रही। लड़कों के सब जूनियर 10 से 15 आयु वर्ग में मोहम्मद वली प्रथम वंश द्वितीय तथा हर्षित आर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के जूनियर 15 से 20 आयु वर्ग में चेतन प्रथम, पवन द्वितीय तथा पंकज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के सीनियर 20 से 28 आयु वर्ग में सुमित प्रथम, विकास द्वितीय तथा रवि तृतीय स्थान पर रहे।

आर्टिस्टिक सोलो के 10 से 15 आयु वर्ग में हर्षित आर्य ने प्रथम तथा वंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 15 से 20 आयु वर्ग में चेतन प्रथम तथा पंकज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सोलो में लड़कियों के 9 से 14 आयु वर्ग में मनस्वी प्रथम तथा स्नेहा दूसरे स्थान पर रही। आर्टिस्टिक सोलो के 14 से 19 आयु वर्ग में श्रुति प्रथम तथा तृषा आर्या दूसरे स्थान पर रही। रिदमिक्स पेयर इवेंट 10 से 15 आयु वर्ग में हर्षित आर्य एवं पुष्कर की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के 9 से 14 आयु वर्ग में रिदमिक पेयर में स्नेहा और परिधि की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिदमिक पेयर 15 से 20 आयु वर्ग लड़कों में चेतन और पंकज की जोड़ी ने प्रथम स्थान, आर्टिस्टिक पेयर में हर्ष व हिमांशु की जोड़ी ने प्रथम स्थान, आर्टिस्टिक पेयर 9 से 14 आयु वर्ग में मनस्वी व स्नेहा की जोड़ी ने प्रथम स्थान, शुभम व सृष्टि तथा अर्पिता और प्रियांशी की जोड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एसोसिएशन के चेयरमैन डा. राजकुमार गोयल, सचिव योगाचार्य जोरा सिंह आर्य, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश चौहान, एडवोकेट ईश्वर सिंह छात्तर, जाइट कान्वेंट स्कूल के प्रिसिपल आशुतोष शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरित किया गए। सभी विजेता प्रतिभागी अंबाला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी