देवीलाल जयंती पर जींद पहुंचकर पार्टी को बनाएं मजबूत : सुनैना चौटाला

जींद में 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर अधिक से अधिक लोगों को हिस्सा लेना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:00 AM (IST)
देवीलाल जयंती पर जींद पहुंचकर पार्टी को बनाएं मजबूत : सुनैना चौटाला
देवीलाल जयंती पर जींद पहुंचकर पार्टी को बनाएं मजबूत : सुनैना चौटाला

संवाद सहयोगी, अलेवा : जींद में 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर अधिक से अधिक लोगों को हिस्सा लेना होगा। ये बातें इनेलो प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने सोमवार को अलेवा गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला ने किसानों के आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए अपना दर्द दिखाते हुए विधायक पद से इस्तीफा दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल ने पूरे राजनीति करियर में देश व प्रदेश की जनता किसान, मजदूर व व्यापारी समेत सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए थे। उन्होंने किसानों व मजदूरों द्वारा लाभ लेने के लिए

कई योजनाएं लागू कराई थी। सुनैना चौटाला ने कहा कि सरकार को किसान आंदोलन का जवाब देने के लिए इनेलो द्वारा पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल का जन्मदिन समारोह जींद की पावन धरती पर मनाने का फैसला किया है। प्रदेश की जनता द्वारा ऐसी सरकार को हटाने व तीन कृषि कानूनों को खारिज कराने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। विधानसभा में भी एक ऐसा कानून पास किया ग,या जो भूमि अधिग्रहण के संबंध में कोई भी तहसीलदार एक दिन के नोटिस में किसान की जमीन अधिग्रहण कर सकता है। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा चलाया गया आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है। सुनैना चौटाला ने सोमवार को शामदों व डाहौला समेत कई गांवों का दौरा कर लोगों को कार्यक्रम का न्यौता दिया। इस मौके पर इनेलो के हलका प्रधान बलराज नगूरां, ऊषा मोर, सुमित्रा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी