महेंद्र बने कश्यप राजपूत धर्मशाला सभा के प्रधान

महर्षि कश्यप मंदिर एवं कश्यप राजपूत धर्मशाला सभा के त्रिवार्षिक चुनाव में महेंद्र सिंह कश्यप रायचंदवाला को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:05 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:05 AM (IST)
महेंद्र बने कश्यप राजपूत धर्मशाला सभा के प्रधान
महेंद्र बने कश्यप राजपूत धर्मशाला सभा के प्रधान

जींद: शहर के कैथल रोड स्थित महर्षि कश्यप मंदिर एवं कश्यप राजपूत धर्मशाला सभा के त्रिवार्षिक चुनाव में महेंद्र सिंह कश्यप रायचंदवाला को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। सभा के संस्थापक और चुनाव अधिकारी बीरभान आर्य की देख-रेख में हुए चुनाव की अध्यक्षता पूर्व डीएसपी रामकिशन कश्यप पेगां ने की। संचालन सभा के पूर्व प्रधान समे सिंह कश्यप ने किया। सभा के अन्य पदाधिकारियों में राजमल कश्यप छापड़ा को उपप्रधान, ओम प्रकाश कश्यप डाहौला को महासचिव, संजय कश्यप घोघड़िया को कोषाध्यक्ष, कैबिनेट सदस्यों में महा सिंह कश्यप, रामेश्वर कश्यप रायचंदवाला, संदीप कश्यप रायचंदवाला, चुड़िया राम कश्यप थुआ, ललित कुमार एडवोकेट लोको कालोनी, मोटा कश्यप लोको कालोनी, यशपाल कश्यप भिवानी रोड, बीरभान आर्य, समे सिंह कश्यप, बलदेव कश्यप रायचंदवाला, गुर्जर कश्यप अहिरका, रामनिवास रायचंदवाला, पवन नंबरदार रायचंदवाला, रणधीर कश्यप रायचंदवाला, राजीव कश्यप नरवाना रोड, ईश्वर सिंह बड़ौदा, रामफल कश्यप मनोहरपुर, आर्य भूषण उचाना खुर्द, मियां सिंह कश्यप छापड़ा, पवन कुमार रायचंदवाला, रामचंद्र कश्यप बधाना, सत्यवान कश्यप, चांद राम, ओम प्रकाश कश्यप अपराही मुहल्ला, सुरेश पेंटर अपराही मुहल्ला को शामिल किया गया है। नव निर्वाचित प्रधान महेंद्र सिंह कश्यप सरपंच रायचंदवाला ने कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। जासं

chat bot
आपका साथी