लोको कालोनी निवासियों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर जताया रोष

जयति जयति हिदू महान संगठन व लोको कालोनी निवासियों ने जलालपुर की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:17 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:17 PM (IST)
लोको कालोनी निवासियों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर जताया रोष
लोको कालोनी निवासियों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर जताया रोष

जागरण संवाददाता, जींद : जयति जयति हिदू महान संगठन व लोको कालोनी निवासियों ने जलालपुर की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि लोको कालोनी से जलालपुरा की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। यह सड़क करीब एक साल पहले पास हुई थी प्रशासन की अनदेखी के कारण इस पर निर्माण कार्य धीरे धीरे हो रहा था। लेकिन पिछले चार महीने से इस पर कोई निर्माण नहीं हुआ। सड़क पर रोड़े डाल उसको ऐसे ही छोड़ दिया गया है। जिसके कारण यहां बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे यह सड़क कालोनी वासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है यहांर सीवरेज लाइन बिछा दी गई है, लेकिन इसका आगे कनेक्शन चालू नहीं किया गया। जिसके कारण सीवर लाइन ओवरफ्लो रहती है। यहां के लोग इस गंदगी में जीने को मजबूर हैं। सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है, जिसके कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। डेंगू व अन्य बीमारीयों का प्रकोप पूरे जिले पर छाया हुआ है। ऐसे समय में प्रशासन का ढीला रवैया किसी की जान माल की हानि का कारण बन सकता है। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उनका संगठन कालोनी निवासियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस मौके पर शंकर लाल, संदीप, अशोक कुमार, राजेंद्र, प्रेमो देवी, विद्या देवी, माया देवी, नीलम, मूर्ति देवी, प्रेमचंद सैनी, आनंद, प्रिस, नरेश, अनिल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी