आल इंडिया भीम जानो प्रतियोगिता में खुशबू मानव द्वितीय

बुद्ध विहार रोहतक के तत्वावधान में आनलाइन आल इंडिया भीम जानो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें लगभग सभी राज्यों के सर्व समाज के हजारों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:12 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:12 AM (IST)
आल इंडिया भीम जानो प्रतियोगिता में खुशबू मानव द्वितीय
आल इंडिया भीम जानो प्रतियोगिता में खुशबू मानव द्वितीय

संवाद सूत्र, नरवाना : बुद्ध विहार रोहतक के तत्वावधान में आनलाइन आल इंडिया भीम जानो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें लगभग सभी राज्यों के सर्व समाज के हजारों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को तीन वर्गों पहली से पांचवी, छठी से नौवीं तथा 10वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों में बांटा गया। इसमें नरवाना की खुशबू मानव ने 10वीं से 12वीं के वर्ग में आल इंडिया में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। खुशबू मानव के स्वजनों को इसकी सूचना मिलते ही खुशी का माहौल हो गया। खुशबू के पिता सुलेख मानव ने बताया कि इसके लिए आयोजकों द्वारा उसे एक हजार रुपये, भारत के संविधान की कापी, एक ट्राफी के साथ सर्टिफिकेट 25 जुलाई को रोहतक के बुद्ध विहार में प्रदान किए जाएंगे।

भाजपा एससी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी बने सुनील दहिया

नरवाना : भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंहमार ने प्रदेशाध्यक्ष कृष्णलाल पंवार व प्रदेश महामंत्री सुरेश दनौदा से विचार-विमर्श करके जिले की कार्यकारिणी टीम की घोषणा की। जिला मीडिया प्रभारी का पद सुनील दहिया धरौदी को सौंपा गया। इससे पहले सुनीला दहिया धमतान मंडल के भी मीडिया प्रभारी रह चुके हैं।

कोर्ट परिसर में एसडीजेएम, एसडीएम और एएसपी ने लगाई त्रिवेणी

सफीदों : गुरु नानक सेवा संघ के तत्वावधान में कोर्ट परिसर में दो त्रिवेणी लगाई गई। इसमें एसडीजेएम अजय कुमार घणघस, एसडीएम मंदीप कुमार व एएसपी नितीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के प्रधान रमेश भारद्वाज ने की। एसडीएम मंदीप कुमार ने कहा कि बार एसोसिएशन व गुरुनानक सेवा संघ का पौधारोपण का कार्यक्रम एक सराहनीय कार्यक्रम है। बार एसोसिएशन के प्रधान रमेश भारद्वाज ने कहा कि बार एसोसिएशन के सदस्य मिल कर इन त्रिवेणियों की देखभाल करेंगे। इस मौके पर गुरुनानक सेवा संघ के प्रधान श्याम लाल, बार एसोसिएशन के उप प्रधान नरेंद्र सैनी, सचिव दवेंद्र जागलान, निर्मलजीत विर्क, निर्मल संधू, जगदीप राठी, सुनील गौतम मौजूद रहे। संसू

chat bot
आपका साथी