पहलवान प्रिया मलिक के नाम से खेल गांव निडानी में बने खेलो इंडिया केंद्र

गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया मलिक के नाम से खेल गांव निडानी में सरकार द्वारा खेलो इंडिया केंद्र स्थापित करना चाहिए। खेलो इंडिया केंद्र के नाम से सीबीएसएम संस्था में मुफ्त में जमीन उपलब्ध कराएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:49 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:49 AM (IST)
पहलवान प्रिया मलिक के नाम से खेल गांव निडानी में बने खेलो इंडिया केंद्र
पहलवान प्रिया मलिक के नाम से खेल गांव निडानी में बने खेलो इंडिया केंद्र

संवाद सूत्र, जुलाना: गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया मलिक के नाम से खेल गांव निडानी में सरकार द्वारा खेलो इंडिया केंद्र स्थापित करना चाहिए। खेलो इंडिया केंद्र के नाम से सीबीएसएम संस्था में मुफ्त में जमीन उपलब्ध कराएगी। प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं संस्था संरक्षण डा. महेंद्र सिंह मलिक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में खेलों इंडिया केंद्र स्थापित करने की मांग सीएम व खेल मंत्री से की गई है।

मलिक ने कहा कि कहा कि संस्था की खिलाड़ी प्रिया मलिक ने पुणे में वर्ष 2019 में खेलों इंडिया में गोल्ड मेडल जीता था और हंगरी में विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। संस्था ने अपनी खिलाड़ी की इस उपलब्धि उनके नाम से खेलों इंडिया खेल केंद्र बनाने की सरकार से मांग की है। इसके लिए चौधरी भरत सिंह शिक्षा समिति खेल केंद्र के लिए जितनी भी जमीन चाहिए, फ्री में देगी। संस्था में अब लगभग 150 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। संस्था की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक की देख रेख में सीबीएसएम के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का डंका बजाया है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 70 गोल्ड, 55 सिल्वर व 50 ब्रांज मेडल इस संस्थान के खिलाड़ी जीत चुके हैं। वर्ष 2019 के खेलो इंडिया में संस्था के खिलाड़ियों ने 12 गोल्ड सहित 16 मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

ओलिपिक में खेल स्कूल की भागीदारी

टोक्यो ओलिपिक में संस्था की खिलाड़ी अंशु मलिक व सीमा बिसला दम दिखाएंगी। पहले भी संस्था के खिलाड़ी हरदीप ढिल्लो ओलिपिक में खेल चुके हैं। वर्ष 2008 और 2012 कामनवेल्थ गेम्स में संस्थान की दो लड़कियों ने कबड्डी खेलते हुए गोल्ड मेडल जीते हैं।

chat bot
आपका साथी