जेजेपी कार्यकर्ताओं ने सरदार ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया माल्यार्पण

सरदार ऊधम सिंह की जयंती पर जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:34 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:34 AM (IST)
जेजेपी कार्यकर्ताओं ने सरदार ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया माल्यार्पण
जेजेपी कार्यकर्ताओं ने सरदार ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया माल्यार्पण

नरवाना: सरदार ऊधम सिंह की जयंती पर जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जेजेपी के युवा जिलाध्यक्ष बिट्टू नैन, शहरी स्थानीय निकाय के जिलाध्यक्ष तरसेम शर्मा व युवा हलका अध्यक्ष अमर नैन ने कहा कि सरदार ऊधम सिंह 13 अप्रैल 1919 में जलियांवाला बाग में हो रही जनसभा में वे लोगों को पानी पिलाने में लगे हुए थे। इसी जनसभा पर बिना कोई चेतावनी दिए अंग्रेज अधिकारी जनरल डायर ने निहत्थे लोगों पर दनादन गोलियां चलाईं। इस हत्याकांड का उधम सिंह के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा था। उन्होंने 21 साल बाद इंग्लैंड में जाकर इसका बदला लिया था। इस अवसर पर सुनील अमरगढ़, अनिल नैन मौजूद रहे। संसू

chat bot
आपका साथी