दुष्यंत बोले- केंद्र में किसकी सरकार है इससे विधानसभा चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता

पूर्व सांसद एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से आज हर व्यक्ति पीड़ित है।

By Edited By: Publish:Mon, 24 Jun 2019 10:10 AM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2019 04:31 PM (IST)
दुष्यंत बोले- केंद्र में किसकी सरकार है इससे विधानसभा चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता
दुष्यंत बोले- केंद्र में किसकी सरकार है इससे विधानसभा चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता

जेएनएन, जींद। कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे पूर्व सांसद एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से आज हर व्यक्ति पीड़ित है। इन पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए विधानसभा की तैयारी में हर कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए। यह सत्ता दुष्यंत के लिए नहीं बल्कि प्रदेश के हर उस व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए हासिल करनी है, जो इस भाजपा सरकार से पीड़ित है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का प्रत्येक युवा रोजगार के नाम पर भाजपा ने गुमराह किया है। सरकार की नाकामी के कारण आज स्नातक और स्नातकोतर युवा चपरासी के पद पर नौकरी करने को मजबूर है। किसान फसलों के दाम व समय पर पानी नहीं मिलने से परेशान है, व्यापारी सरकार के टैक्सों से परेशान तो हर बहन बेटी कानून व्यवस्था कमजोर होने के कारण बढ़ रहे अत्याचारों से परेशान है। आज मजदूर को काम नहीं मिलने के कारण प्रत्येक परिवार भूखे मरने की नौबत पर है। इन सभी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए प्रदेश में जजपा का राज लाना जरूरी है।

चौटाला ने कहा कि इस बात का विधानसभा चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता कि केंद्र में किसकी सरकार है। इतिहास गवाह है कि केंद्र में राजीव गांधी की सरकार का भारी बहुमत होने के बाद भी विधानसभा चुनावों में चौधरी देवीलाल की 85 सीटें प्रदेश में आई थी। यह चुनाव प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों को उनका हक दिलाने का है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब विधानसभा चुनाव के मुश्किल से तीन महीने बचे हैं। इस समय में वह प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक पार्टी का एजेंडा लेकर जाएंं और सभी को जजपा की नीतियों से अवगत करवाएंं। इस अवसर पर जजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जिला प्रधान कृष्ण राठी, विधायक पिरथी नंबरदार, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, रामकुमार कटवाल, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण मौजूद रही।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी