जजपा ने देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके मनाई पूर्व उपप्रधानमंत्री की जयंती

जननायक जनता पार्टी ने भिवानी रोड स्थित पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर 108वां जन्मदिवस जिला प्रधान कृष्ण राठी की अध्यक्षता में मनाया। जिला प्रधान कृष्ण राठी ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवीलाल देश के हर वर्ग के मसीहा के रुप में जाना जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:34 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:34 AM (IST)
जजपा ने देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके मनाई पूर्व उपप्रधानमंत्री की जयंती
जजपा ने देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके मनाई पूर्व उपप्रधानमंत्री की जयंती

जागरण संवाददाता, जींद : जननायक जनता पार्टी ने भिवानी रोड स्थित पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर 108वां जन्मदिवस जिला प्रधान कृष्ण राठी की अध्यक्षता में मनाया। जिला प्रधान कृष्ण राठी ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवीलाल देश के हर वर्ग के मसीहा के रुप में जाना जाता है। उन्होंने राजनीतिक कभी अपना लाभ कमाने के लिए नहीं बल्कि देश के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए की। उन्होंने कहा कि आज देशभर में हर वर्ग का लोग चौधरी देवीलाल को राजनेता नहीं बल्कि देश के उत्थान के लिए मसीहा के नाम से जानते हैं। उन्होंने बताया कि उसी तर्ज पर अब प्रदेश के आमजन के उत्थान के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला काम कर रहे हैं। उन्लोंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में सामाजिक कार्यो के साथ स्वर्गीय देवीलाल का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधायक अमरजीत ढांडा, ईश्वर उझानियां, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, रामकुमार कटवाल, सत्येंद्र राणा, वेदपाल भनवाला, सत्यनारायण बूरा, शमशेर नगूरां, बलजिद्र ढाठरथ, राजमल सैनी, गंगासिंह रामराये, शिब्बू जिदल, हरिश अरोड़ा, जोरा सिंह डूमरखां, मोना एमसी, यशपाल बुडायन, यादवेंद्र खर्ब, कृष्ण सिहाग, राजू नाई, कुलबीर चहल, कुलदीप रंधावा, मुकेश चहल, दीपक देशवाल, जिला कायरलय सचिव गुरदीप सांगवान मौजूद रहे। किसानों ने खटकड़ टोल पर मनाई चौधरी देवीलाल की जयंती

संवाद सूत्र, उचाना : खटकड़ टोल पर किसानों के चल रहे धरने पर पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न गांवों से युवा, महिलाएं, किसान, मजदूर धरने पर पहुंचे। टोल धरना कमेटी प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि चौधरी देवीलाल किसानों, मजदूरों के मसीहा थे उनकी जयंती मनाने के असली हकदार किसान, मजदूर है जो की आंदोलन लड़ रहे हैं न की वो लोग जो सत्ता में मलाई खा रहे हैं। किसानों के नाम पर झूठी राजनीति कर रहे हैं। 27 सितंबर को भारत बंद की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है बंद शांतिपूर्ण रहेगा। इस मौके पर उप प्रधान बलबीर बड़ौदा, जयप्रकाश, कैप्टन भूपेंद्र जागलान, वेद छपरा, एडवोकेट मनोज श्योकंद, युवा प्रधान संदीप बड़ौदा, अनीस खटकड़, प्रेस प्रवक्ता सुशील नरवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी