जेजेपी ब्लॉक अध्यक्ष नगूरां ने किया अलेवा मंडी का दौरा

जेजेपी के ब्लॉक अध्यक्ष शमशेर नगूरां ने अनाज मंडी का दौरा कर अधिकारियों के साथ बैठक की और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:25 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:25 AM (IST)
जेजेपी ब्लॉक अध्यक्ष नगूरां ने किया अलेवा मंडी का दौरा
जेजेपी ब्लॉक अध्यक्ष नगूरां ने किया अलेवा मंडी का दौरा

संस, अलेवा: जेजेपी के ब्लॉक अध्यक्ष शमशेर नगूरां ने अनाज मंडी का दौरा कर अधिकारियों के साथ बैठक की और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। नगूरां ने कहा कि मंडियों की व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है। किसान को समय पर बुलाया जा रहा है। फसल आते ही उस की खरीद हो जाती है। इस अवसर पर मनोज झोरड़, कुलदीप सरोहा, सतीश, रिछपाल दुड़ाना, राजबीर अलेवा, सतबीर कटवाल आदि जेजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने 22 अप्रैल का धरना किया स्थगित

जींद : रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने 22 अप्रैल को किसानों के समर्थन में सिघु और टिकरी बार्डर पर प्रस्तावित धरना कोरोना के कारण स्थगित कर दिया है। प्रधान आजाद सिंह पांचाल और सचिव राजकुमार श्योकंद ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी ने वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य चिताओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। कार्यकारिणी के फैसले अनुसार आगे किसान आंदोलन में सहयोग करेंगे। जुलाना खंड कार्यकारिणी का चुनाव नौ मई को अग्रवाल धर्मशाला जुलाना में होगा।

इस दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यता अभियान ईश्वर ठाकुर, रणबीर सिवाच, सुल्तान सिंह, कलीराम शर्मा, रामभगत सैनी, महेंद्र फौगाट, सतबीर शर्मा, जयनारायण काजल के सहयोग से जारी रहेगा। रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

रघुनाथ मंदिर में 26 को सुंदर कांड व सत्संग

जींद : श्री सनातन धर्म सभा रघुनाथ मंदिर की आम सभा प्रधान गुलशन आहुजा की अध्यक्षता में हुई। गुलशन आहुजा ने बताया कि 27 अप्रैल को हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर विचार विमर्श किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से हनुमान जयंती महोत्सव पर 26 अप्रैल शाम को साढ़े चार बजे से साढ़े सात बजे तक सुंदरकांड का पाठ और सत्संग किया जाएगा। 27 अप्रैल को मंदिर के प्रांगण में भंडारा लगेगा। इस अवसर पर संरक्षक मक्खन लाल पाहवा, उप प्रधान वेद विरमानी, अनिल कत्याल, सचिव राजेश गुगलानी, सह सचिव रवि गुंबर, कोषाध्यक्ष मोहित गुंबर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी