जींद विकास संगठन ने खटकड़ टोल प्लाजा पर बैठे किसानों को बांटे मास्क

जींद विकास संगठन ने शनिवार को प्रधान राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में खटकड़ टोल प्लाजा पर बैठे किसानों को मास्क भेंट किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 08:17 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 08:17 AM (IST)
जींद विकास संगठन ने खटकड़ टोल प्लाजा पर बैठे किसानों को बांटे मास्क
जींद विकास संगठन ने खटकड़ टोल प्लाजा पर बैठे किसानों को बांटे मास्क

जागरण संवाददाता, जींद : जींद विकास संगठन ने शनिवार को प्रधान राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में खटकड़ टोल प्लाजा पर बैठे किसानों को मास्क भेंट किए। इसके साथ किसानों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया गया और वैक्सीन लगवाने के लिए भी आह्वान किया।

किसानों को संबोधित करते हुए राजकुमार गोयल ने कहा कि जींद विकास संगठन इस कोरोना महामारी में लगातार कोरोना योद्धा के तौर पर काम कर रहा है। अस्पतालों में जा जाकर संगठन के सदस्य मरीजों से मिलते है और मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए इसके लिए संगठन हमेशा तैयार रहता है। कोरोना के मरीजों को आक्सीजन, दवाइयों और इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे इसके लिए संगठन के पदाधिकारी जी जान से जुटे रहते हैं। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने में भी संगठन आगे रहा है। इसके अलावा संगठन समय समय पर मास्क बांटने, भोजन बांटने के काम में भी अग्रणी रहता है। कार्यक्रम के तहत आज किसानों को बढि़या क्वालिटी के फिल्टर वाले एन-95 मास्क सहित दूसरे एक हजार मास्क बांटे गए।

संस्था के महासचिव राजकुमार भोला व उप प्रधान सावर गर्ग ने कहा कि जींद विकास संगठन एक सामाजिक संस्था है जो जींद के विकास की लड़ाई लड़ रहा है। इसके तहत जीन्द विकास संगठन अब तक दर्जनों मुददे उठा चुका है और इन मुददों का समाधान करवा चुका है। किसान नेता आजाद पालवां, सतबीर पहलवान ने कहा कि जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल व उनकी टीम ने आकर उनका जो हौसला बढ़ाया है।

इस अवसर पर राजकुमार भोला, सावर गर्ग, मंजीत भौसला, पवन सिगला, सोनू जैन, संजय चुघ, जय भगवान सिगला, विपुल, रिकू उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी