जेसीआई जींद ने बार परिसर में बांटे मास्क

कोरोना को हराने के लिए सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद ने मंगलवार को बार परिसर में मास्क वितरण अभियान चलाया। जेसीआई के प्रधान जेसी संदीप रोहिला व पूर्व प्रधान एडवोकेट मायाराम देवली की अगुआई में वकीलों व मुवक्किलों को करीब 300 मास्क बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 06:22 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 06:22 AM (IST)
जेसीआई जींद ने बार परिसर में बांटे मास्क
जेसीआई जींद ने बार परिसर में बांटे मास्क

जागरण संवाददाता, जींद:

कोरोना को हराने के लिए सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद ने मंगलवार को बार परिसर में मास्क वितरण अभियान चलाया। जेसीआई के प्रधान जेसी संदीप रोहिला व पूर्व प्रधान एडवोकेट मायाराम देवली की अगुआई में वकीलों व मुवक्किलों को करीब 300 मास्क बांटे।

दैनिक जागरण की मास्क ही हथियार, कोरोना से महाजंग अभियान के तहत बार परिसर के नए चैंबरों से मास्क वितरण अभियान की शुरुआत की गई। कैंटीन के सामने कई मुवक्किल बिना मास्क बैठे हुए थे। इनमें गांवों से आए बुजुर्ग व महिलाएं भी थी। सबसे पहले इनको मास्क दिए गए और बताया गया कि घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क या कपड़ा जरूर रखें। इसके बाद बार के पुराने हॉल में कई वकील बिना मास्क बैठे हुए थे। उन्हें भी मास्क दिए गए। जेसीआइ जींद के पूर्व प्रधान मायाराम देवली ने साथी वकीलों से आग्रह किया कि उनके पास आने वाले क्लाइंटों के मुंह पर रूमाल, मास्क या परना सुनिश्चित कराएं। बार परिसर में जहां नोटरी पब्लिक व टाइपिस्ट बैठते हैं, वहां ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगा रखे थे। यहां भी सबको मास्क बांटे गए। जेसीआइ के प्रधान संदीप रोहिला ने गांवों से आए लोगों को मास्क बांटे और कहा कि कोरोना की वैक्सीन आने तक मास्क ही बचाव करेगा। इसलिए मास्क का महत्व समझें और सार्वजनिक स्थानों पर इसे लगाकर रखें। बार के सीनियर एडवोकेट दया सिंह, जसबीर कुंडू, यशवंत रेढू, राजेश गोयत, संदीप सैनी ने इस अभियान की प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी