ईश्वर दास गोयल बने आम आदमी पार्टी के जींद विधानसभा के संगठन मंत्री

आप के जींद विधानसभा के अध्यक्ष तरशेम गोयल ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एडवोकेट ईश्वर दास गोयल को जींद विधानसभा का संगठन मंत्री नियुक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:16 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:16 AM (IST)
ईश्वर दास गोयल बने आम आदमी पार्टी के जींद विधानसभा के संगठन मंत्री
ईश्वर दास गोयल बने आम आदमी पार्टी के जींद विधानसभा के संगठन मंत्री

जींद (विज्ञप्ति) : आम आदमी पार्टी के जींद विधानसभा के अध्यक्ष तरशेम गोयल ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शहर की सामाजिक संस्थाओं से जुड़े एडवोकेट ईश्वर दास गोयल को जींद विधानसभा का संगठन मंत्री नियुक्त किया। शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी राज्यसभा सदस्य डाक्टर सुशील गुप्ता ने ईश्वर दास गोयल को संगठन मंत्री बनने पर फूल माला व पार्टी की टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग, जोन संगठन मंत्री विक्रांत गोयत, हरियाणा के पर्यवेक्षक सौरभ झा, जिला जींद के आप के अध्यक्ष लाभ सिंह सिधु, हरियाणा प्रदेश के निकाय व पंचायत चुनावों के संजोयक राजेंद्र गुप्ता, जुलाना विधानसभा के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, नरवाना विधानसभा के अध्यक्ष महेंद्र गर्ग व उचाना विधान सभा अध्यक्ष अनिल सुदकैन, मेडिकल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाक्टर सुरेश जैन, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डाक्टर रजनीश जैन उपस्थित रहे।

श्रीभगवान लाठर बने हरियाणा रोडवेज मिनस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के डिपो प्रधान

जासं, जींद : हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन जींद डिपो का त्रिवार्षिक चुनाव केंद्रीय परिषद की देखरेख में सर्वसम्मति से हुआ। केंद्रीय परिषद की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष जयभगवान कादयान व उपाध्यक्ष अशोक कुमार गोरिया की देखरेख में पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें श्रीभगवान को प्रधान, उपप्रधान गुरजेंद्र सिंह, चेयरमैन अशोक गोरिया, सचिव सुरेश फौजी, सह सचिव बिजेंद्र सिधू, कैशियर संजय कादयान, ऑडिटर संजय कुमार, प्रेस प्रवक्ता क पिल कुंडू, सलाहकार विनोद श्योकंद को नियुक्त किया गया। इस मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों को धन्यवाद भी किया और जिम्मेदारी को बखूबी से निभाने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी