इनरव्हील क्लब ने स्लम बस्ती में मनाया श्रीकृष्ण का जन्मदिवस

इनरव्हील क्लब ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्लम बस्ती और सुभाष नगर के बचों के साथ श्रीकृष्णा का जन्मदिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:40 AM (IST)
इनरव्हील क्लब ने स्लम बस्ती में मनाया श्रीकृष्ण का जन्मदिवस
इनरव्हील क्लब ने स्लम बस्ती में मनाया श्रीकृष्ण का जन्मदिवस

जागरण संवाददाता, जींद : इनरव्हील क्लब ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्लम बस्ती और सुभाष नगर के बच्चों के साथ श्रीकृष्णा का जन्मदिवस मनाया। यहां बच्चों को चाकलेट, बर्थ-डे टोपियां, बिस्किट्स, खिलौने बांटे गए। डा. रजनीश ने बच्चों को कान्हा के जन्म और इस दिन का इतिहास में महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने धार्मिक ग्रंथ गीता मे कहा है कि हे मानव कर्म किए जा, फल की इच्छा मत कर। कर्म ही इंसान की पूजा है और कर्म से ही इंसान की पहचान बनती है। क्लब सचिव सरोज गर्ग ने कहा कि इन्नर व्हील क्लब इन बच्चों की समय-समय पर मदद करता रहेगा। क्लब एडिटर डा. सीमा मालिक ने बताया कि इस मौके पर इस रूप कमल गर्ग, प्रेम दलाल, सरोज गर्ग, शालू शर्मा मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी