जींद में इन्नर व्हील क्लब ने किया पौधारोपण

इनरव्हील क्लब जींद द्वारा रविवार को वन महोत्स का आयोजन कर कई स्थानों पर पौधारोपण किया गया। साथ ही पौधों का महत्व भी बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:01 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:01 AM (IST)
जींद में इन्नर व्हील क्लब ने किया पौधारोपण
जींद में इन्नर व्हील क्लब ने किया पौधारोपण

जींद : इनरव्हील क्लब जींद द्वारा रविवार को वन महोत्स का आयोजन कर कई स्थानों पर पौधारोपण किया गया। क्लब प्रधान डा. रजनीश जैन के मार्गदर्शन में वुड स्टाक पब्लिक स्कूल, अशरफगढ़ गुरुद्वारा, अर्बन एस्टेट, लघु सचिवालय के सामने पार्क में पौधारोपण किया गया। डा. रजनीश जैन ने बताया कि क्लब द्वारा वुड स्टाक पब्लिक स्कूल में एक हर्बल पार्क भी विकसित किया जा रहा है। इसमें तीन तरह के पार्कों की श्रृंखला का निर्माण किया गया है, जिसमें हर्बल पार्क, फूलों का पार्क एवं फलों का पार्क बना है। क्लब द्वारा पूरे महीने पौधारोपण किया जाएगा। वुड स्टाक पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संजय कंसल ने सभी को पौधारोपण करना चाहिए। इस मौके पर प्रेम दलाल, सरोज गर्ग, ललिता गोयल, सुनीता मलिक, संदीप सिंह मौजूद रहे।

कब बुलबुल ने मनाया भारतीय परिवार दिवस

जींद : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में कब बुलबुल बच्चों ने परिवार दिवस पर भाषण, निबंध, पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया। राजेश वशिष्ठ ने बच्चों, अभिभावकों, कब मास्टर व फ्लाक लीडर को परिवार के महत्व को बताते हुए कहा कि समाज में पहचान परिवार के माध्यम से मिलती है, इसलिए हर मायने में व्यक्ति के लिए उसका परिवार सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डीओसी गाइड उषा गुप्ता, फ्लाक लीडर संतरो, कविता, सीमा, यशवंती ने पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पौधे हमें आक्सीजन तो देते ही हैं साथ आने वाली पीढ़ी के लिए भी स्वच्छ वातारण उपलब्ध कराते हैं। अत हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। क्योंकि पौधों से ही मानव जीवन का अस्तित्व है।

chat bot
आपका साथी