इन्नर व्हील क्लब ने महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता जींद इन्नर व्हील क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता के तहत महिला पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2020 06:06 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2020 06:06 AM (IST)
इन्नर व्हील क्लब ने महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
इन्नर व्हील क्लब ने महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, जींद : इन्नर व्हील क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता के तहत महिला पुलिस थाने में शनिवार को कोरोना वॉरियर्स महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें महिला थाना प्रभारी शीला को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। क्लब द्वारा एक सैनिटाइजर मशीन थाने में लगाई गई और पांच लीटर की सैनिटाइजर की कैन भी रिफिल के लिए दी गई। क्लब प्रधान डा. रजनीश जैन ने कपड़े के 100 मास्क भी उपलब्ध करवाए। व‌र्ल्ड जस्टिस डे पर अधिवक्ता सुरेश गर्ग, अधिवक्ता शैली गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रेम दलाल, सचिव सरोज गर्ग, अनीता सिगला, सुनीता मलिक व सीमा मलिक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी